Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुवेंदु अधकारी ने रचा इतिहास, बंगाल में बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री; पीएम मोदी ने जताया सम्मान
    जोहार ब्रेकिंग

    सुवेंदु अधकारी ने रचा इतिहास, बंगाल में बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री; पीएम मोदी ने जताया सम्मान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    West Bengal : कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शनिवार यानि की आज एक बड़ा राजनीतिक कार्यक्रम देखने को मिला, जहां पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनने के बाद शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर सुवेंदु अधिकारी ने राज्य के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने बांग्ला भाषा में ईश्वर के नाम पर शपथ ली, जिससे पूरा माहौल गंभीर और भावनात्मक हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत से ही शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे और बड़ी संख्या में लोग इस ऐतिहासिक पल के गवाह बनने पहुंचे।

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता शामिल हुए। मंच पर बीजेपी का शक्ति प्रदर्शन साफ नजर आया, जहां अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे। इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम में पार्टी के सबसे पुराने कार्यकर्ता माखनलाल सरकार का सम्मान किया और उनके पैर छूकर उन्हें गले लगाया, जिसे वहां मौजूद लोगों ने एक भावुक और सम्मानजनक पल बताया।

    इस पूरे राजनीतिक घटनाक्रम को पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बड़े बदलाव के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि राज्य में पहली बार भाजपा ने सरकार बनाई है। शपथ से पहले सुवेंदु अधिकारी ने इसे “बंगाल के लिए ऐतिहासिक सुबह” बताया और कहा कि यह बदलाव विकास और शांति की नई शुरुआत है।

    कार्यक्रम के दौरान अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री जैसे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आंध्र प्रदेश के चंद्रबाबू नायडू, गुजरात के भूपेंद्र पटेल और अन्य नेता भी मौजूद रहे। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और बिहार के उपमुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल हुए। सभी नेताओं की मौजूदगी ने इस आयोजन को और भी बड़ा बना दिया। शपथ से पहले भाजपा विधायक दल की बैठक में सुवेंदु अधिकारी को सर्वसम्मति से नेता चुना गया था, जिसके बाद राज्यपाल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया गया। इसके बाद ही ब्रिगेड परेड ग्राउंड में शपथ ग्रहण का भव्य आयोजन हुआ।

    Also Read : बिट मेसरा के स्टूडेंट्स का कमाल: बेकार बोतलों से बनाए इको-फ्रेंडली डस्टबिन

    Amit shah BJP Government Breaking news Brigade Parade Ground CM Oath Ceremony india politics Kolkata News Live Updates Narendra modi political news suvendu adhikari West Bengal Politics
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBIT मेसरा के छात्रों ने कचड़े से बनाया इको फ्रेंडली डस्टबिन
    Next Article कोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, घर में पसरा सन्नाटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    स्याही फेंक जाने के बाद नेहा बोरा ने क्या कहा.. ?

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.