Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त
    झारखंड

    किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा : उपायुक्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Garhwa : झारखंड के गढ़वा जिले में आगामी खरीफ सीजन को देखते हुए किसानों को समय पर खाद की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। इसी को लेकर डीसी अनन्य मित्तल की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जॉइंट इनफोर्समेंट टीम (JET) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसी ने स्पष्ट कहा कि किसानों के हक पर डाका डालने वाले जमाखोरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निर्देश दिया कि जिला, अनुमंडल और प्रखंड स्तर पर गठित प्रवर्तन दल पूरी तरह सक्रिय रहें और जहां भी खाद की खपत असामान्य दिखे, वहां तुरंत छापेमारी की जाए।

    खाद की उपलब्धता और पारदर्शिता पर जोर

    डीसी मित्तल ने कहा कि किसानों को समय पर और सरकारी दर पर उर्वरक उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि रियायती उर्वरकों का उपयोग यदि किसी औद्योगिक इकाई में पाया जाता है तो संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। बैठक में डीएपी पर निर्भरता कम करने पर भी जोर दिया गया। इसके लिए किसानों के बीच एनपीकेएस और एसएसपी जैसे उर्वरकों के उपयोग को बढ़ावा देने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जेईटी का व्हाट्सएप ग्रुप सक्रिय रखने को कहा गया ताकि सभी गतिविधियों की त्वरित रिपोर्ट कृषि निदेशालय तक पहुंच सके।

    विशेष टीम करेगी निगरानी और छापेमारी

    जिला स्तर पर गठित विशेष टीम में पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला सहकारिता पदाधिकारी और जिला कृषि पदाधिकारी शामिल हैं। यह टीम नियमित रूप से प्रतिष्ठानों की औचक जांच और खाद के स्टॉक की निगरानी करेगी। डीसी ने दोहराया कि किसानों के हितों की रक्षा प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने साफ कहा कि खाद की कृत्रिम कमी पैदा करने या कालाबाजारी में शामिल पाए जाने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : हजारीबाग में 39 पुलिस अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में 39 पुलिस अफसरों का तबादला… देखें लिस्ट
    Next Article पलामू टाइगर रिजर्व में करंट की चपेट में आया कर्मचारी, मौत के बाद परिजनों का बवाल

    Related Posts

    झारखंड

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026
    Latest Posts

    कल से घर-घर आएंगे BLO, बस एक साइन और पक्का हो जाएगा आपका वोट

    June 28, 2026

    रिम्स की जमीन पर अतिक्रमण मामले में ACB की बड़ी कार्रवाई, सुबह-सुबह बिल्डर घर से गिरफ्तार

    June 28, 2026

    तमिलनाडू में अमोनिया गैस लीक : झारखंड के एक मजदूर की हो चुकी है मौ’त, 40 मजदूर कैदी अवस्था में, सीएम से मदद की गुहार

    June 28, 2026

    जोहार लाइव EXCLUSIVE : एक करोड़ का इनामी नक्सली असीम मंडल ने सारंडा छोड़ा, रांची और सरायकेला बॉर्डर में कर रहा कैंप

    June 27, 2026

    डिजिटल क्रिएटर्स को चुनाव आयोग का बड़ा जिम्मा, सीईओ क्या बोले?

    June 27, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.