Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 2:28 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में हाईटेंशन तार चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में तार बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में हाईटेंशन तार चोर गिरोह का खुलासा, चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में तार बरामद

    Team JoharBy Team JoharFebruary 10, 2021Updated:February 10, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांचीः राजधानी के ग्रामीण इलाकों से हाईटेंशन तारों की चोरी कर उन्हें बेचने वाले गिरोह के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सीनियर एसपी सुरेन्द्र कुमार झा की सूचना पर हुई कार्रवाई में अब तक एक ट्रांसपोर्टर सहित चार लोग पकड़े गए हैं। इस छापेमारी में 10 क्विंटल से ज्यादा हाईटेंशन तार बरामद किया गया है।

    हाईटेंशन तार चोरी करने वाले गिरोह को पुलिस ने अलग-अलग इलाकों में छापेमारी कर गिरफ्तार किया हैं। एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा की सूचना पर क्विक रिस्पॉन्स टीम ने हरमू इलाके के आनंदपुरी स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर करीब 10 क्विंटल तार बरामद किया है। तार की कटिंग कर चोरी करने वाले, उसे खपाने वाले और ट्रांसपोर्टर को दबोचा गया है। गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के चूना भट्टा निवासी राजू कुमार, बुढ़मू निवासी गुलजार, ट्रांसपोर्टर राजेंद्र सिंह और गोदाम का संचालक शामिल है। ट्रांसपोर्टर के गोदाम में ही चोरी के तार को जमा किया जाता था और फिर उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर गलाने के लिए भेजा जाता था। गलाने के बाद उसमें से जो कॉपर निकलता था उसे महंगे दाम में यह गिरोह बेचा करता था।

    पुलिस की टीम को सूचना मिलने के बाद आनंदपुरी स्थित एसआरएल लॉजिस्टिक के गोदाम पर छापेमारी की गई। इस छापेमारी में भारी मात्रा में हाईटेंशन तार की बरामदगी हुई है. पुलिस की टीम पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रही है। पुलिस के अनुसार पकड़े गए आरोपियों का एक बड़ा नेटवर्क हाईटेंशन तार चोरी करने के लिए सक्रिय है. जो रांची के ग्रामीण इलाकों से तार की चोरी कर शहरी इलाकों में डंप करता है। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर बिक्री की जाती है। हर दिन करोड़ों की तार चुराई जा रही है. रांची के एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा के निर्देश पर ग्रामीण एसपी नौशाद आलम, सिटी एसपी सौरभ के नेतृत्व में बनी टीम ने इस गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार को दबोचा है. मंगलवार की रात छापेमारी के बाद सुबह बुधवार तक छापेमारी जारी रही. पुलिस के अनुसार इस मामले में अभी और सफलता मिलेगी।

    Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली हिंसा का एक और आरोपी होशियारपुर से गिरफ्तार, इकबाल सिंह पर था 50 हजार का इनाम
    Next Article साहिबगंजर : गंगा घाट पर मृत हालत में मिली डॉल्फिन, वन विभाग पर उठे सवाल

    Related Posts

    झारखंड

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025
    जमशेदपुर

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025
    Latest Posts

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    जमशेदपुर के हजारों प्री मैट्रिक विद्यार्थियों को अब तक नहीं मिली छात्रवृत्ति, नाराज हुए DC

    June 17, 2025

    बिजली की चपेट में आये दो मजदूर, 16 वर्षीय किशोर भी शामिल…

    June 17, 2025

    ऑनलाइन निवेश के नाम पर साइबर ठग ने महिला से ठगे 29 लाख रुपए

    June 17, 2025

    रांची में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, जिला प्रशासन ने निचले इलाकों में रहने वालों को किया अलर्ट

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.