Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा, ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 7, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र में महिला से सोने की चेन छिनतई मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में दो छिनतई करने वाले युवक और एक ज्वेलरी दुकानदार शामिल है। पुलिस के अनुसार दुकानदार ने लूटी गई चेन खरीदकर उसे पिघला दिया था। पुलिस ने आरोपितों के पास से घटना में इस्तेमाल की गई स्कूटी, नकद रुपये और चेन को गलाकर बनाई गई सोने की अंगूठियां बरामद की हैं। सिटी एसपी ललित मीणा ने बताया कि 2 मई को कदमा थाना क्षेत्र के अनिल सुरपथ रोड निवासी अनिता चौधरी सुबह घर के पास जा रही थीं। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उनके पास पहुंचे और गले से सोने की चेन झपटकर फरार हो गए। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

    मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। तकनीकी जांच और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने लगातार छापेमारी की। 6 मई को पुलिस ने टाटा वर्कर्स यूनियन हाई स्कूल, कदमा के पास से दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ में उनकी पहचान आदित्यपुर निवासी प्रकाश पटेल और कदमा भाटिया बस्ती निवासी प्रीतम सिंह उर्फ पोदो के रूप में हुई। पुलिस पूछताछ में दोनों आरोपितों ने चेन छिनतई की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली। उन्होंने बताया कि घटना के बाद लूटी गई चेन को कदमा स्थित जेपी ज्वेलर्स के संचालक निखिल सोनी को 25 हजार रुपये में बेच दिया गया था। इसके बाद पुलिस ने निखिल सोनी को भी गिरफ्तार कर लिया।

    जांच में यह बात सामने आई कि चोरी की चेन की पहचान मिटाने के लिए उसे पिघलाकर तीन सोने की अंगूठियां बना दी गई थीं। पुलिस ने आरोपितों की निशानदेही पर करीब पांच ग्राम वजन की तीन सोने की अंगूठियां, घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी और 15 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सिटी एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित प्रकाश पटेल का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ चोरी, गृहभेदन और आर्म्स एक्ट के कई मामले अलग-अलग थानों में दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपित किसी बड़े छिनतई गिरोह से जुड़े हैं या नहीं। साथ ही चोरी के गहनों की खरीद-बिक्री से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल की जा रही है।

    Also Read : गैंगस्टर प्रिंस खान की धनबाद SSP को चेतावनी, कहा- मैं बोलना शुरू किया तो रात का नींद कर देंगे हराम

    जमशेदपुर में चेन स्नैचिंग का खुलासा ज्वेलर्स समेत तीन गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleखूंटी में नशे के कारोबार पर बड़ा वार, वैगनआर से 131 किलो डोडा बरामद
    Next Article कपाली में नशे के काले कारोबार पर वार, 16.50 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.