Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जमशेदपुर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और जेएमएम आमने-सामने, खूब हुआ हंगामा
    झारखंड

    जमशेदपुर में प्रदर्शन के दौरान भाजपा और जेएमएम आमने-सामने, खूब हुआ हंगामा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर में आम जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर भाजपा और झामुमो आमने-सामने आ गए। जिला डीसी कार्यालय के सामने दोनों पक्षों ने जोरदार प्रदर्शन किया और एक-दूसरे की जमकर पिटाई पर आरोप लगाए। भाजपा कार्यकर्ता जहां मिट्टी का घड़ा लेकर पहुंचे, वहीं जेएमएम कार्यकर्ता लकड़ी के साथ विरोध जताते नजर आए। दोनों पक्षों के प्रदर्शन को देखते हुए जिला मुख्यालय परिसर में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।

    रघुवर दास बोले- राज्य में स्वास्थ्य विभाग ICU में

    प्रदर्शन के दौरान झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलाI उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच जमशेदपुर समेत पूरे पूर्वी सिंहभूम जिले में बिजली और पेयजल की स्थिति बेहद खराब हो चुकी हैI गांव हो या शहर, हर जगह लोग परेशान हैंI उन्होंने कहा कि अनियमित बिजली कटौती से आम लोगों की जिंदगी प्रभावित हो रही हैI अस्पतालों में भी इसका असर देखने को मिल रहा हैI रघुवर दास ने कहा कि बिजली व्यवस्था इतनी बदहाल हो गई है कि मरीजों की जान तक जा रही हैI उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि “राज्य का स्वास्थ्य विभाग खुद ICU में चला गया हैI”

    बागबेड़ा जलापूर्ति योजना को लेकर सरकार को घेरा

    पूर्व मुख्यमंत्री ने बागबेड़ा ग्रामीण बृहत जलापूर्ति योजना का मुद्दा भी उठायाI उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत 2018 तक लोगों को पानी की सप्लाई शुरू हो जानी चाहिए थी, लेकिन आज तक योजना पूरी तरह धरातल पर नहीं उतर सकीI उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित की योजनाओं को लेकर गंभीर नहीं है और जनता को सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा हैI

    बंगाल हिंसा पर भी दी प्रतिक्रिया

    रघुवर दास ने पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद बढ़ रही हिंसा पर भी बयान दियाI उन्होंने कहा कि वहां पूर्व सरकार से जुड़े लोग माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रहे हैंI हालांकि उन्होंने दावा किया कि नई सरकार के शपथ ग्रहण के बाद कानून व्यवस्था को सख्ती से लागू किया जाएगाI

    जेएमएम ने केंद्र सरकार को महंगाई पर घेरा

    दूसरी तरफ, जिला डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे जेएमएम नेताओं ने केंद्र सरकार पर हमला बोलाI पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने कहा कि देश की जनता लगातार बढ़ती महंगाई से परेशान हैI रसोई गैस, खाद्य सामग्री और रोजमर्रा की जरूरत की चीजों के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम आदमी की मुश्किलें बढ़ गई हैंI उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार सिर्फ बड़े पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई के बोझ तले दबती जा रही हैI उन्होंने मांग की कि केंद्र सरकार जल्द महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाएI

    प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम

    भाजपा और जेएमएम दोनों के कार्यकर्ता एक ही समय पर जिला मुख्यालय पहुंचे थेI ऐसे में किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से बचने के लिए प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आयाI जिला डीसी कार्यालय के बाहर और आसपास पुलिस बल की तैनाती की गई थीI पूरे प्रदर्शन के दौरान पुलिस स्थिति पर नजर बनाए रहीI

    Also Read : उत्पाद सिपाही पेपर लीक केस : बिहार से एक और आरोपी गिरफ्तार
    #PoliticalClash Bjp DistrictCollectorOffice ElectricityCrisis inflation jamshedpur JharkhandNews JharkhandPolitics Jmm LaxmanTudu LocalNews Protest PublicIssues RaghubarDas WaterCrisis
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउत्पाद सिपाही पेपर लीक केस : बिहार से एक और आरोपी गिरफ्तार
    Next Article फर्जी बैंक खाते से करोड़ों की निकासी मामले में CID जांच तेज, कारोबारी समेत कई लोगों की भूमिका सामने

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.