Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»हजारीबाग में बड़ी वारदात : दुकान बंद कर रहे ज्वेलर से 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हुए लुटेरे
    झारखंड

    हजारीबाग में बड़ी वारदात : दुकान बंद कर रहे ज्वेलर से 20 लाख के जेवर लूटकर फरार हुए लुटेरे

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 7, 2026Updated:May 7, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : झारखंड के हजारीबाग जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के चतरा रोड स्थित महाराजगंज बाजार में बीती देर शाम बड़ी चोरी की घटना सामने आई। इस वारदात से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों में दहशत फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, महाराजगंज निवासी और सोने के व्यवसायी अलखदेव पोद्दार अपनी दुकान बंद कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने कुछ कीमती जेवर अपनी बाइक की डिक्की में रख दिए थे।

    जैसे ही वे दुकान का शटर बंद कर ताला लगाने में व्यस्त हुए, तभी काले रंग की अपाचे बाइक से आए अज्ञात बदमाशों ने मौके का फायदा उठा लिया। आरोपियों ने झट से बाइक की डिक्की खोली और उसमें रखे करीब 20 लाख रुपये मूल्य के जेवरात लेकर फरार हो गए।

    इटखोरी की ओर भागे बदमाश

    घटना के बाद जब तक दुकानदार कुछ समझ पाते, तब तक आरोपी इटखोरी की दिशा में भाग निकले। अचानक हुई इस वारदात से बाजार में शोर-शराबा और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। दुकानदार के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। कुछ ही देर में पूरा बाजार भीड़ से भर गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और बदमाशों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी है। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों में डर का माहौल है। लोगों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं होने के कारण इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। पुलिस फिलहाल पूरे मामले की तहकीकात में जुटी हुई है।

    Also Read : सांसद वीडी राम की पहल रंग लाई, गढ़वा-पलामू से राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन जल्द

    #Hazaribagh #Chauparan #JharkhandNews #Theft #JewelleryTheft #CrimeNews #Robbery #MaharajganjMarket #PoliceInvestigation #BreakingNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसांसद वीडी राम की पहल रंग लाई, गढ़वा-पलामू से राजस्थान के लिए सीधी ट्रेन जल्द
    Next Article बेरमो विधायक अनूप सिंह को बड़ी जिम्मेदारी, बने कांग्रेस के धनबाद लोकसभा प्रभारी

    Related Posts

    झारखंड

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    Latest Posts

    एक्वा वर्ल्ड में ‘पापा मेरे पापा’ पर थिरके बच्चे, डैडी के साथ कैटवॉक ने जीता दिल

    June 21, 2026

    योग से निरोगी जीवन की ओर बढ़ा सीसीएल, अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया संकल्प

    June 21, 2026

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.