Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में तेज तूफान की दस्तक: 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
    झारखंड

    झारखंड में तेज तूफान की दस्तक: 60 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 4, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : मई की शुरुआत होते ही झारखंड का मौसम एकदम बदल गया है। साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से पूरे राज्य में मौसम सुहाना हो गया है। जहां कुछ दिन पहले तक तेज गर्मी लोगों को परेशान कर रही थी, वहीं अब ठंडी हवा और बादलों ने राहत दे दी है। मौसम विभाग का कहना है कि 9 मई तक तापमान में गिरावट बनी रह सकती है।

    4-5 मई को तेज आंधी और बारिश का अलर्ट

    मौसम विभाग ने साफ तौर पर चेतावनी दी है कि 4 और 5 मई को राज्य के कई जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। इन दिनों आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जगहों पर 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चल सकती है। इसके साथ ही मेघ गर्जन, वज्रपात और हल्की से मध्यम बारिश की भी संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

    इन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

    4 मई को रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, दुमका, देवघर, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में बादल गरजने, तेज हवा चलने और हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं 5 मई को रांची के साथ-साथ खूंटी, रामगढ़, हजारीबाग, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, कोडरमा, देवघर, जामताड़ा, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज में 50–60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने इन दोनों दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    कहां कितना रहा तापमान

    अगर तापमान की बात करें तो रांची का अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मेदिनीनगर सबसे गर्म रहा, जहां पारा 38.5 डिग्री तक पहुंच गया। जमशेदपुर और गुमला में 34.9 डिग्री, खूंटी में 32.2 डिग्री और लोहरदगा में 35.2 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। लातेहार में 31.8 और हजारीबाग में 33.0 डिग्री रहा। कोडरमा में 35.0, गढ़वा में 38.0 और रामगढ़ में 34.0 डिग्री तापमान रिकॉर्ड हुआ। चतरा में 36.0 डिग्री और बोकारो में 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं चाईबासा में 35.4 और पाकुड़ में 31.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

    Also Read : भागलपुर में देर रात टला बड़ा हादसा, विक्रमशिला पुल का पाया 133 गंगा नदी में गिरा

    Cyclonic Circulation heatwave relief imd alert India Weather News Jamshedpur weather Jharkhand Rain Alert Jharkhand weather lightning alert May weather update orange alert Jharkhand Ranchi weather Storm Alert Jharkhand Thunderstorm Alert weather news India weather update jharkhand आंधी-तूफान झारखंड बारिश झारखंड मौसम
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभागलपुर में देर रात टला बड़ा हादसा, विक्रमशिला पुल का पाया 133 गंगा नदी में गिरा
    Next Article अब महंगा नहीं होगा एयरपोर्ट का खाना, रांची में खुल रहा ‘उड़ान कैफे’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Latest Posts

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.