Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रांची में अपराधियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हॉट स्पॉट इलाकों में ताबड़तोड़ एंटी क्राइम चेकिंग
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हॉट स्पॉट इलाकों में ताबड़तोड़ एंटी क्राइम चेकिंग

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए पुलिस ने शहर के हॉट स्पॉट इलाकों में सघन एंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया है। यह अभियान SSP राकेश रंजन के निर्देश पर चलाया जा रहा है। शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर पुलिस टीम ने वाहनों की जांच की, संदिग्ध लोगों से पूछताछ की और बिना कागजात वाले वाहनों पर कार्रवाई की। पुलिस का कहना है कि यह अभियान अपराधियों में डर पैदा करने और शहर में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए चलाया जा रहा है।

    कांके में NLU के पास चला विशेष अभियान

    SSP के निर्देश पर कांके थाना क्षेत्र में नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के पास विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। कांके पुलिस ने यहां सड़क पर बैरिकेडिंग कर वाहन जांच की और आने-जाने वालों पर नजर रखी। इस अभियान में इंस्पेक्टर कुणाल कुमार, सब इंस्पेक्टर कफील अहमद, सब इंस्पेक्टर राजकुमार तिग्गा, एएसआई मंजकन केरकेट्टा, मंगल हेंब्रम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे।

    https://www.joharlive.com/wp-content/uploads/2026/05/VID-20260503-WA0111.mp4

    कांटा टोली चौक पर लोअर बाजार-सदर थाना की संयुक्त कार्रवाई

    शहर के व्यस्त इलाके कांटा टोली चौक के मंगल टावर के पास लोअर बाजार थाना और सदर थाना की संयुक्त टीम ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर कागजात की जांच की गई। इस अभियान में सिटी डीएसपी केवी रमन, सदर डीएसपी संजीव बेसरा, लोअर बाजार थाना प्रभारी लव कुमार सिंह, सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह और खादगढ़ा टीओपी प्रभारी अभिषेक मौजूद रहे।

    मुक्तिधाम पुल के पास अरगोड़ा-सुखदेव नगर थाना की चेकिंग

    SSP के निर्देश पर मुक्तिधाम पुल के पास भी पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। यहां अरगोड़ा थाना और सुखदेव नगर थाना की संयुक्त टीम तैनात रही। पुलिस ने संदिग्ध वाहनों को रोककर जांच की और संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।

    शहीद चौक पर कड़ी निगरानी, कई थानों की टीम रही मौजूद

    रांची के शहीद चौक के पास भी सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। यहां कोतवाली, हिंदपीढ़ी और डेली मार्केट थाना की टीम ने संयुक्त रूप से मोर्चा संभाला। इस दौरान कई पुलिस अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र में पैनी नजर रखी गई।

    तीनों SP भी रहे मौजूद

    SSP के निर्देश पर अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए तीनों SP भी सड़क पर नजर आए। ट्रैफिक SP राकेश सिंह, सिटी SP पारस राणा और ग्रामीण SP गौरव गोस्वामी भी अभियान में शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने अलग-अलग स्थानों पर पहुंचकर चेकिंग व्यवस्था का जायजा लिया और जवानों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।

    आगे भी जारी रहेगा अभियान

    पुलिस अधिकारियों ने बताया कि शहर में अपराध पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई के लिए इस तरह का अभियान लगातार जारी रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन के सभी कागजात साथ रखें और जांच में सहयोग करें। पुलिस का कहना है कि शहर में अपराधियों के लिए अब कोई जगह नहीं छोड़ी जाएगी और संदिग्ध गतिविधियों पर तुरंत कार्रवाई होगी।

    Also Read : रांची के मैरेज पैलेस में शादी के दौरान 30 लाख चोरी, पुलिस जुटी जांच में

    No respite for criminals in Ranchi now! Intensive anti-crime checks underway in hotspot areas under the SSP's directives. रांची में अपराधियों की अब खैर नहीं! SSP के निर्देश पर हॉट स्पॉट इलाकों में ताबड़तोड़ एंटी क्राइम चेकिंग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के मैरेज पैलेस में शादी के दौरान 30 लाख चोरी, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article भागलपुर में देर रात टला बड़ा हादसा, विक्रमशिला पुल का पाया 133 गंगा नदी में गिरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.