Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 11:09 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन
    जोहार ब्रेकिंग

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurMay 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखण्ड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने मीडिया में प्रकाशित खबर “राज्य के 14 कोषागारों से सेंधमारी, डीएसपी और पुलिसकर्मियों समेत 614 शिक्षकों व फोर्थ ग्रेड कर्मियों ने फर्जी ढंग से निकाला दोहरा वेतन” के संबंध में अपना पक्ष स्पष्ट किया है।

    एसोसिएशन के अनुसार, प्रधान महालेखाकार (लेखा) झारखण्ड द्वारा संपादित अंकेक्षण अवलोकन (Audit Observation) के क्रम में पलामू जिले में पूर्व एवं वर्तमान में पदस्थापित कुछ डीएसपी के वेतन खाते में वित्तीय वर्ष 2023-2024 के दौरान दोहरा महंगाई भत्ता (DA) एरियर भुगतान किए जाने पर आपत्ति दर्ज की गई है।

    इस मामले में जिन डीएसपी के नाम सामने आए हैं, उनमें मुकेश कुमार महतो, मणिभूषण प्रसाद (सेवानिवृत्त), मो. नौशाद आलम और राजेश यादव (परिक्ष्यमान डीएसपी) शामिल हैं।

    एसोसिएशन ने स्पष्ट किया कि यह मामला दोहरा मासिक वेतन का नहीं है, बल्कि केवल DA एरियर की राशि का है। बताया गया कि यह एरियर राशि लगभग 6,000 रुपये या उससे कम थी, जो डीएसपी के वेतन की तुलना में काफी कम है।

    एसोसियेशन में कहा गया कि जैसे ही यह मामला संबंधित डीएसपी के संज्ञान में आया, उन्होंने ट्रेजरी चालान के माध्यम से संबंधित राशि जमा कर दी। एसोसिएशन के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह भुगतान लिपिकीय या लेखा त्रुटि प्रतीत हो रही है, हालांकि इस पूरे प्रकरण की जांच अभी जारी है और निकट भविष्य में जांच का निष्कर्ष आने की संभावना है।

    झारखण्ड पुलिस सर्विस एसोसिएशन ने मीडिया रिपोर्टिंग पर सवाल उठाते हुए कहा कि कुछ समाचार पत्रों और मीडिया माध्यमों में यह खबर चलाई जा रही है कि डीएसपी ने फर्जी तरीके से दोहरा वेतन लिया है, जबकि यह तथ्यात्मक रूप से गलत है।

    एसोसिएशन ने यह भी कहा कि समाचार प्रकाशित करने से पहले तथ्यों का सत्यापन और संबंधित अधिकारियों का पक्ष लेना अत्यंत आवश्यक है। यह भी भरोसा दिलाया गया कि जांच के दौरान यदि कोई दोषी कर्मचारी पाया जाता है, तो जांच दल द्वारा उसे चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    Reports of DSP Drawing Double Salary Are False; Only a Clerical Error Occurred in DA Arrears: Association डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026
    खूंटी

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026
    Latest Posts

    डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    May 2, 2026

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    May 2, 2026

    हजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित

    May 2, 2026

    स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    May 2, 2026

    आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई में हुई थी बुधू मुंडा की ह’त्या, चार को पुलिस ने दबोचा

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.