Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रेलवे का काम कर रही कंपनी के रोड रोलर में आगजनी और फायरिंग, पांच खोखे व PLFI का पर्चा बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    रेलवे का काम कर रही कंपनी के रोड रोलर में आगजनी और फायरिंग, पांच खोखे व PLFI का पर्चा बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 1, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के कर्रा थाना क्षेत्र में उग्रवादियों ने एक बार फिर अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए दहशत फैलाने की कोशिश की है। गुरुवार देर शाम धुर्वा-कर्रा रोड स्थित कुलहुट्टू इलाके में रेलवे ठेकेदार के प्लांट पर उग्रवादियों ने पांच राउंड फायरिंग की और मौके पर पर्चा छोड़कर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घटना स्थल से पुलिस ने पांच खोखा बरामद किया है। बताया गया कि फायरिंग के बाद उग्रवादी तेजी से जंगल और ग्रामीण इलाकों की ओर भाग निकले।

    सुबह पहुंची पुलिस, जांच में जुटी

    घटना की सूचना मिलने के बावजूद पुलिस देर रात मौके पर नहीं पहुंच सकी। स्थानीय लोगों के अनुसार पुलिस टीम शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाने की बात कही है।

    रेलवे कंपनी के रोड रोलर में की आगजनी

    इसी क्रम में कर्रा थाना क्षेत्र के कटमकुक्कु गांव स्थित सरना टोली के पास रेलवे निर्माण कार्य में लगी कंपनी के एक रोड रोलर में भी उग्रवादियों ने आग लगा दी। रोड रोलर जलकर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। आगजनी की घटना के बाद निर्माण कार्य स्थल पर काम कर रहे मजदूरों में दहशत का माहौल है।

    PLFI के नाम से पर्चा बरामद, ठेकेदार को दी धमकी

    घटनास्थल से उग्रवादी संगठन PLFI के नाम से एक पर्चा बरामद हुआ है। पर्चे में रेलवे कार्य से जुड़े एक व्यक्ति अनुप जी को चेतावनी देते हुए लिखा गया है कि बिना संगठन से बातचीत किए काम कराया जा रहा है, इसलिए यह घटना हुई है। पर्चे में यह भी कहा गया है कि जब तक बातचीत नहीं होगी, तब तक काम बंद रहेगा। पर्चे के अंत में “लाल सलाम” लिखा हुआ है और संगठन का नाम पीएलएफआई बताया गया है। साथ ही पर्चे में झारखंड स्टेट चीफ अमृत होरो का नाम भी लिखा हुआ है।

    इलाके में दहशत, सुरक्षा बढ़ाई गई

    फायरिंग और आगजनी की घटना के बाद कुलहुट्टू और कटमकुक्कु गांव समेत आसपास के इलाकों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि देर शाम हुई घटना के बाद लोग घरों में दुबक गए। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर जांच तेज कर दी है। साथ ही इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और उग्रवादियों की तलाश में सघन छापेमारी चलाने की बात कही गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। घटनास्थल से मिले पर्चे की भी जांच कराई जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि घटना के पीछे कौन सा संगठन सक्रिय है। फिलहाल किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

    रेलवे कार्य प्रभावित होने की आशंका

    घटना के बाद रेलवे निर्माण कार्य में लगे कर्मचारियों और मजदूरों में भय का माहौल है। रोड रोलर के जलने से कार्य प्रभावित होने की संभावना जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और उग्रवादियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    Also Read : डीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडीआईजी किशोर कौशल ने छतरपुर पुलिस कार्यालय खंगाला, लंबित केस जल्द निपटाने का दिया आदेश
    Next Article केंदुआ में फिर धंसी जमीन, धनबाद-बोकारो रोड बंद होने से बढ़ा खतरा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    ट्रेंडिंग

    इंफोसिस में बड़ा बदलाव, आशीष कुमार दाश होंगे अगले CEO

    July 24, 2026
    आदिवासी

    महाराष्ट्र: धर्म बदला तो क्या खत्म हो जाएगा आदिवासी आरक्षण?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    ‘विधि पोर्टल 2.0’ लॉन्च, अब सरकारी मुकदमों की ऑनलाइन होगी बेहतर निगरानी

    July 24, 2026

    छत्तीसगढ़: पति से अलग कर दो आदिवासी नेताओं ने महिलाओं के साथ किया दुष्कर्म

    July 24, 2026

    झारखंड: जेपीएससी परीक्षा मामले में चार और गिरफ्तार, पहले गिरफ्तार पांच आरोपियों की पांच दिन की रिमांड मंजूर

    July 24, 2026

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026

    झारखंड: अवैध शराब के धंधे पर चलेगा सरकार का डंडा, 583 उत्पाद सिपाहियों की जल्द होगी बहाली

    July 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.