Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»एक्शन मोड में खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग, उलीहातु से थाना व कोर्ट तक का किया औचक निरीक्षण
    खूंटी

    एक्शन मोड में खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग, उलीहातु से थाना व कोर्ट तक का किया औचक निरीक्षण

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    एसपी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले के एसपी ऋषभ गर्ग ने अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत गुरुवार को भगवान बिरसा मुण्डा की जन्मस्थली उलीहातु का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने बिरसा मुण्डा के आवास और बिरसा कॉम्पलेक्स पहुंचकर श्रद्धापूर्वक श्रद्धांजलि अर्पित की और आशीर्वाद लिया।

    साफ-सफाई और सुविधाओं का लिया जायजा

    दौरे के दौरान एसपी ने परिसर की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और आम लोगों को मिल रही सुविधाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को व्यवस्था और बेहतर करने के निर्देश दिए, ताकि यहां आने वाले लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो।

    SSB पिकेट कैंप का भी किया निरीक्षण

    इसके बाद एसपी ने उलीहातु स्थित SSB पिकेट कैंप का निरीक्षण किया। यहां तैनात जवानों की उपस्थिति, सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता की स्थिति की समीक्षा की गई। उन्होंने जवानों को सीमावर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया।

    सायको थाना का औचक निरीक्षण

    एसपी ऋषभ गर्ग ने सायको थाना का भी औचक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, अभिलेखों का रख-रखाव, लंबित मामलों की स्थिति, आगंतुक पंजी और मालखाना का अवलोकन किया गया। उन्होंने थाना के पदाधिकारियों और कर्मियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने, लंबित कांडों का जल्द निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण पर ध्यान देने और नियमित गश्ती करने के निर्देश दिए। साथ ही आम लोगों के साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखने पर जोर दिया।

    व्यवहार न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    एसपी ने जिला व्यवहार न्यायालय, खूंटी का भी निरीक्षण किया। इस दौरान न्यायालय परिसर की सुरक्षा, विधि-व्यवस्था और आम नागरिकों की सुविधाओं का जायजा लिया गया। निरीक्षण के दौरान न्यायालय हाजत का भी अवलोकन किया गया, जहां बंदियों की सुरक्षा, रख-रखाव और आवश्यक सुविधाओं की स्थिति की समीक्षा की गई।

    अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश

    एसपी ने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों को न्यायालय परिसर में लगातार निगरानी रखने, पर्याप्त पुलिस बल तैनात करने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Also Read : आईसीएसई रिजल्ट 2026: धनबाद की बेटियों ने गाड़ा झंडा, अंशिका और कोशिकी बनीं झारखंड स्टेट टॉपर

    Khunti SP Rishabh Garg in Action Mode: Conducts Surprise Inspections from Ulihatu to the Police Station and Court उलीहातु से थाना व कोर्ट तक का किया औचक निरीक्षण एक्शन मोड में खूंटी एसपी ऋषभ गर्ग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article झारखंड की जेलों में डॉक्टरों की भारी कमी पर हाईकोर्ट सख्त, स्वत: संज्ञान लेकर पीआईएल में बदला मामला
    Next Article पलामू : मार्च में सड़क हादसे में  30 मौतों ने बढ़ाई चिंता, उपायुक्त ने दिए नियम तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026
    क्राइम

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026
    क्राइम

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026
    Latest Posts

    राज्यसभा चुनाव : परिमल नाथवानी की जीत से झारखंड भाजपा में जश्न, नेताओं ने दी बधाई

    June 18, 2026

    RSS कार्यालय पेट्रोल बम कांड में तीन गिरफ्तार, एक एनकाउंटर में घायल, अब ATS करेगी आगे की जांच

    June 18, 2026

    देवघर में चार साइबर अपराधी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    June 18, 2026

    नाथवानी की जीत पर जामताड़ा भाजपा में जश्न, कहा- विकास और राष्ट्रवाद की हुई जीत

    June 18, 2026

    झारखंड से फिर राज्यसभा पहुंचे परिमल नाथवानी, बोले- यह मेरी कर्मभूमि, ऋण चुकाता रहूंगा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.