Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कोर्ट की खबरें»झारखंड PGT शिक्षक नियुक्ति: दोहरी डिग्री विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला
    कोर्ट की खबरें

    झारखंड PGT शिक्षक नियुक्ति: दोहरी डिग्री विवाद पर हाईकोर्ट में सुनवाई पूरी, अदालत ने सुरक्षित रखा फैसला

    Team JoharBy Team JoharApril 30, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में स्नातकोत्तर प्रशिक्षित शिक्षक (पीजीटी) नियुक्ति 2023 से जुड़े दोहरी डिग्री (डुअल डिग्री) मामले में झारखंड हाईकोर्ट में महत्वपूर्ण सुनवाई हुई। न्यायमूर्ति दीपक रोशन की अदालत ने इस मामले में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद अपना आदेश सुरक्षित रख लिया है। यह मामला विज्ञापन संख्या 02/2023 (नियमित) और 03/2023 (बैकलॉग) के तहत हो रही शिक्षकों की नियुक्ति से संबंधित है।

    दस्तावेज सत्यापन के दौरान फंसा था पेच

    मामले की जड़ झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा दस्तावेज सत्यापन के दौरान उठाई गई आपत्ति है। आयोग ने उन अभ्यर्थियों की उम्मीदवारी निरस्त कर दी थी जिन्होंने एक ही सत्र (समानांतर सत्र) में दो अलग-अलग डिग्रियां प्राप्त की थीं। आयोग के इस फैसले के खिलाफ प्रभावित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट की शरण ली थी।

    अभ्यर्थियों ने कोर्ट में रखा अपना पक्ष

    याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता श्रेष्ठ गौतम, चंचल जैन और अमृतांश वत्स ने पक्ष रखते हुए आयोग के निर्णय को मनमाना बताया। उन्होंने दलील दी कि यह निर्णय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के दिशा-निर्देशों के विपरीत है। अब कोर्ट के आदेश पर ही इन अभ्यर्थियों का भविष्य टिका है।

    अभ्यर्थियों में नाराजगी और नियुक्ति का इंतजार

    उल्लेखनीय है कि 8 विषयों के 334 अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन पहले ही पूरा हो चुका है। अंतिम चयन सूची जारी न होने और नियुक्ति पत्र मिलने में हो रही देरी से अभ्यर्थियों में गहरी नाराजगी है। आयोग ने फरवरी 2026 में सफल अभ्यर्थियों की सूची जारी की थी और फरवरी के अंत तक सत्यापन कार्य भी पूरा हो गया था, लेकिन दो महीने बाद भी प्रक्रिया लंबित है।

    Also Read : हजारीबाग सीडब्ल्यूसी प्रबंधक की रिमांड खत्म, सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल

    Dual Degree Case PGT Jharkhand Education News Jharkhand high court Jharkhand PGT Recruitment JSSC teacher vacancy Justice Deepak Roshan Ranchi legal news Teacher Appointment Letter जेएसएससी शिक्षक भर्ती झारखंड पीजीटी नियुक्ति झारखंड शिक्षा समाचार झारखंड हाईकोर्ट दोहरी डिग्री विवाद न्यायमूर्ति दीपक रोशन राँची न्यूज़। शिक्षक बहाली 2023
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था होगी हाईटेक, तैयारी में जोर-शोर से जुटा विभाग
    Next Article रांची फ्लाईओवर प्रोजेक्ट : 10 मई तक मुआवजा क्लेम जरूरी, नहीं तो सरकारी खजाने में चला जाएगा पैसा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026
    क्राइम

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026
    Latest Posts

    सीएम हेमंत सोरेन से नए महाधिवक्ता रोहितश्य रॉय ने की शिष्टाचार मुलाकात

    June 15, 2026

    अब साइबर ठगी की शिकायत करना हुआ आसान, रांची पुलिस ने लॉन्च किया फेसबुक पेज और QR कोड

    June 15, 2026

    फर्जी नियुक्ति पत्र लेकर क्लर्क की नौकरी जॉइन करने पहुंचा युवक, समाहरणालय से गिरफ्तार

    June 15, 2026

    मेहनत की मिसाल बने निर्मल माजी, स्पीकर रविंद्रनाथ महतो ने सराहा सफल मॉडल

    June 15, 2026

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.