Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड शराब घोटाले में नवीन केडिया को हाईकोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड शराब घोटाले में नवीन केडिया को हाईकोर्ट से राहत, सशर्त जमानत मंजूर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 30, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शराब
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड के चर्चित शराब घोटाले में आरोपित शराब कारोबारी नवीन केडिया को हाईकोर्ट से राहत मिल गई है। अदालत ने उनकी जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए सशर्त जमानत दे दी है। साथ ही कोर्ट ने निर्देश दिया है कि केडिया को निचली अदालत में पांच लाख रुपये का बेल बॉन्ड जमा करना होगा।

    जमानत के साथ सख्त शर्तें

    अदालत ने जमानत देते हुए कई शर्तें भी तय की हैं। केडिया को अपना पासपोर्ट निचली अदालत में जमा करना होगा। इसके अलावा बेलर उनका नजदीकी रिश्तेदार होना चाहिए। कोर्ट ने यह भी कहा है कि वह अपना मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी अदालत को उपलब्ध कराएं। साथ ही, जांच अधिकारी जब भी बुलाएं, उन्हें व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होना अनिवार्य होगा।

    अदालत में क्या हुआ

    इस मामले की सुनवाई उच्च न्यायालय की न्यायाधीश अनुभा रावत चौधरी की अदालत में हुई। केडिया की ओर से सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवाशीष भारूका ने पैरवी की, जबकि एसीबी की ओर से सीनियर स्टैंडिंग काउंसिल सुमित गाड़ोदिया ने जमानत का विरोध किया। उन्होंने अदालत में कहा कि शराब घोटाले में केडिया की भूमिका गंभीर है, इसलिए उन्हें जमानत नहीं दी जानी चाहिए।

    पहले भी खारिज हो चुकी थी जमानत

    इससे पहले केडिया ने एसीबी की विशेष अदालत में जमानत की अर्जी दी थी, लेकिन वहां से राहत नहीं मिली थी। इसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया। हालांकि, पहले भी हाईकोर्ट उनकी जमानत याचिका खारिज कर चुका था, क्योंकि उस समय वह फरार थे।

    क्या है पूरा मामला

    नवीन केडिया पर आरोप है कि उन्होंने झारखंड की पुरानी उत्पाद नीति के दौरान निम्न गुणवत्ता वाली देसी शराब की आपूर्ति की। यह मामला सामने आने के बाद एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने जांच शुरू की थी।

    गोवा से हुई थी गिरफ्तारी

    केडिया को 7 जनवरी 2026 को गोवा से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 9 जनवरी को गोवा की अदालत ने उन्हें चार दिन की अंतरिम जमानत दी थी। शर्त के मुताबिक उन्हें 12 जनवरी तक एसीबी रांची के सामने सरेंडर करना था, लेकिन उन्होंने ऐसा नहीं किया।

    वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की मांग ठुकराई गई

    आरोपित ने अदालत में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेश होने की अनुमति मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। अदालत ने साफ कहा कि पहली पेशी के लिए शारीरिक रूप से उपस्थित होना जरूरी है, जैसा कि झारखंड हाई कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग नियम 2025 में प्रावधान है। इस फैसले के बाद अब मामले की जांच आगे बढ़ेगी और केडिया को तय शर्तों का पालन करना होगा।

    Also Read : पानी के गलत बिलों से मिलेगी मुक्ति, वेवर कमेटी करेगी समस्याओं का समाधान

    Naveen Kedia Gets Relief from High Court in Jharkhand Liquor Scam; Conditional Bail Granted झारखंड शराब घोटाले में नवीन केडिया को हाईकोर्ट से राहत सशर्त जमानत मंजूर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग सीडब्ल्यूसी प्रबंधक की रिमांड खत्म, सीबीआई कोर्ट में पेशी के बाद भेजे गए जेल
    Next Article तालाब में मछली छोड़ने पर कर दी थी गोली मारकर हत्या, मिली उम्रकैद की सजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड रास चुनाव : जयराम महतो बोले- जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को

    June 18, 2026
    झारखंड

    देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

    June 18, 2026
    Latest Posts

    नगरनौसा डिग्री कॉलेज विवाद : प्रदर्शनकारियों और पुलिस में झड़प, पथराव के बाद लाठीचार्ज

    June 18, 2026

    झारखंड रास चुनाव : जयराम महतो बोले- जो दिल्ली से काम निकाल सके, वोट उसी को

    June 18, 2026

    देवघर नगर निगम को मिला नया नगर आयुक्त, सुलोचना मीना ने संभाला कार्यभार

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : सीएम हेमंत और कल्पना सोरेन पहुंचे विधानसभा, वोटिंग जारी

    June 18, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : BJP समर्थित उम्मीदवार को मिलेंगे 35 वोट, भानु प्रताप शाही का दावा

    June 18, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.