Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सरकारी खजाने में सेंध पर बड़ा एक्शन, लेखा कर्मियों के तबादले का आदेश
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकारी खजाने में सेंध पर बड़ा एक्शन, लेखा कर्मियों के तबादले का आदेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments3 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    झारखंड
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सरकार ने कोषागार के माध्यम से वेतन मद में हो रही अवैध निकासी और वित्तीय गड़बड़ियों पर कड़ा रुख अपनाया है। राज्य के विभिन्न जिलों और सरकारी कार्यालयों में वेतन भुगतान के नाम पर फर्जी दस्तावेज, कर्मचारी विवरण में छेड़छाड़ और राशि को दूसरे खातों में ट्रांसफर करने जैसे गंभीर मामले सामने आने के बाद वित्त विभाग ने सभी विभागों और उपायुक्तों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। मुख्य सचिव अविनाश कुमार की ओर से 28 अप्रैल 2026 को जारी पत्र में कहा गया है कि इस तरह की अनियमितताएं सरकारी व्यवस्था के लिए गंभीर चिंता का विषय हैं। इसे रोकने के लिए वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मचारियों के पदस्थापन की तत्काल समीक्षा की जाए।

    3 साल से अधिक एक ही जगह रहने पर तबादला अनिवार्य

    सरकार ने साफ निर्देश दिया है कि वरीय लेखा सहायक, लेखा सहायक, लेखा अधीक्षक, लेखापाल और विपत्र लिपिक जैसे वित्तीय कार्यों से जुड़े कर्मियों की अगर एक ही कार्यालय में पदस्थापन अवधि 3 साल से अधिक हो गई है, तो उनका स्थानांतरण अनिवार्य रूप से किया जाए। सरकार का मानना है कि लंबे समय तक एक ही जगह पर पदस्थापित रहने से अनियमितताओं की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए समय-समय पर स्थानांतरण से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सकती है।

    संविदा कर्मियों को वित्तीय काम से दूर रखने का आदेश

    वित्त विभाग ने यह भी निर्देश दिया है कि संविदा या एकमुश्त मानदेय पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को वित्तीय कार्यों से दूर रखा जाए। विभाग का कहना है कि ऐसे कर्मियों को वेतन भुगतान या कोषागार से जुड़ी संवेदनशील जिम्मेदारियां देने से गड़बड़ी की आशंका बढ़ सकती है।

    30 मई तक मांगी गई रिपोर्ट

    सभी विभागों के अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव और सभी उपायुक्तों को निर्देश दिया गया है कि इस आदेश के अनुपालन की विस्तृत रिपोर्ट 30 मई 2026 तक वित्त विभाग को अनिवार्य रूप से भेजी जाए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कदम केवल अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए नहीं, बल्कि पूरी वित्तीय प्रणाली को मजबूत और पारदर्शी बनाने के लिए उठाया गया है।

    प्रशासनिक हलकों में बढ़ी हलचल

    इस आदेश के बाद प्रशासनिक हलकों में हलचल तेज हो गई है। कई विभागों में वर्षों से एक ही सीट पर जमे कर्मियों की सूची तैयार की जा रही है। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में बड़े पैमाने पर तबादले देखने को मिल सकते हैं। सरकार के इस फैसले को वित्तीय अनुशासन और भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

    Also Read : नवजात बिक्री मामले पर NHRC सख्त, पलामू DC से सबूतों के साथ जवाब तलब

    Major Action Taken Over Treasury Embezzlement: Orders Issued for Transfer of Accounts Staff लेखा कर्मियों के तबादले का आदेश सरकारी खजाने में सेंध पर बड़ा एक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमां संतोषी के दरबार पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया आशीर्वाद
    Next Article NH-33 पर खड़ी पिकअप वैन से टकराई बाइक, मुखिया पुत्र की दर्दनाक मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026
    क्राइम

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026

    झारखंड विधानसभा: 11 साल पहले पूछा था सवाल, आज तक ढूंढा जा रहा जवाब

    August 2, 2026

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.