Giridih: शहर के मकतपुर रोड स्थित प्राचीन संतोषी माता मंदिर में चल रहे जीर्णोद्धार सह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के तीसरे दिन गांडेय विधायक कल्पना सोरेन पहुंचीं। उन्होंने पूरे विधि-विधान के साथ मां संतोषी के चरणों में माथा टेका और प्रदेश व क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया।
दो दिवसीय दौरे पर पहुंचीं विधायक
अपने दो दिवसीय गिरिडीह दौरे के दूसरे दिन विधायक कल्पना सोरेन जब मंदिर परिसर पहुंचीं, तो उनके साथ एसपी डॉ. बिमल कुमार, डीडीसी स्मिता कुमारी, मेयर प्रमिला मेहरा, डिप्टी मेयर सुमित कुमार और झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।
समिति द्वारा भव्य स्वागत
मंदिर परिसर पहुंचने पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के सदस्यों प्रदीप अग्रवाल, सतीश साव, दिलीप केसरी, डिम्पल साव, दीपक मोदी और टुनटुन केसरी ने विधायक का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय महिलाओं ने विधायक कल्पना सोरेन को माला पहनाकर और माता की चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विधायक ने नवनिर्मित मंदिर की भव्यता और सुंदरता की जमकर सराहना की और समिति के प्रयासों पर प्रसन्नता व्यक्त की।


