Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नवजात बिक्री मामले पर NHRC सख्त, पलामू DC से सबूतों के साथ जवाब तलब
    झारखंड

    नवजात बिक्री मामले पर NHRC सख्त, पलामू DC से सबूतों के साथ जवाब तलब

    Team JoharBy Team JoharApril 29, 2026Updated:April 29, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu: पलामू में नवजात शिशु को बेचने के दुखद मामले में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने बेहद कड़ा रुख अपनाया है। आयोग ने जिला प्रशासन द्वारा की गई कार्रवाई पर गहरा असंतोष व्यक्त करते हुए डीसी से चार सप्ताह के भीतर विस्तृत अतिरिक्त रिपोर्ट तलब की है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन द्वारा किए गए दावों के समर्थन में कोई ठोस दस्तावेजी प्रमाण नहीं है।

    क्या है मामला

    मामला लेस्लीगंज प्रखंड के लोटवा गांव का है, जहां पिंकी देवी नाम की एक महिला ने आर्थिक तंगी और गरीबी के कारण अपने नवजात शिशु को बेचने पर मजबूर होना पड़ा था। शिकायत में कहा गया था कि परिवार के पास सरकारी पहचान पत्र (जैसे राशन कार्ड आदि) नहीं थे और वे एक मंदिर के शेड में रहने को मजबूर थे। आरोप था कि प्रशासन ने मदद के नाम पर केवल 20 किलो चावल दिया था, जबकि परिवार भुखमरी की कगार पर था।

    प्रशासन के दावे और आयोग का संज्ञान

    मामले पर संज्ञान लेते हुए आयोग ने पहले भी जिला प्रशासन से जवाब मांगा था। जवाब में पलामू जिला प्रशासन ने दावा किया था कि उन्होंने पीड़िता के बच्चों का स्कूल में नामांकन, आंगनवाड़ी से पोषण सहायता, स्वास्थ्य जांच, राशन कार्ड, बैंक खाता और मनरेगा जॉब कार्ड जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा दी हैं। साथ ही, आवास योजना के लिए भूमि आवंटन का भी दावा किया गया।

    हालांकि, आयोग ने जिला प्रशासन की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद पाया कि ये सभी दावे केवल कागजों तक सीमित प्रतीत हो रहे हैं। आयोग ने स्पष्ट कहा है कि इन लाभों के वास्तविक वितरण, राशन वितरण, मनरेगा मजदूरी भुगतान या अन्य सहायता के संबंध में कोई ठोस प्रमाण प्रस्तुत नहीं किया गया है।

    चार जून तक रिपोर्ट पेश करने का निर्देश

    आयोग ने इस मामले को अत्यंत गंभीरता से लिया है। डीसी को निर्देश दिया गया है कि वे आगामी 4 जून 2026 तक उन सभी लाभों के वास्तविक वितरण का प्रमाण (Documentary Evidence) संलग्न करते हुए एक विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करें। अब देखना यह है कि प्रशासन किस तरह से इस संवेदनशील मामले में अपनी जवाबदेही सुनिश्चित करता है।

     

     

    Child trafficking case. Human Rights Commission India Jharkhand news NHRC Jharkhand Palamu administration report Palamu DC एनएचआरसी झारखंड झारखंड न्यूज नवजात शिशु बिक्री पलामू जिला प्रशासन पलामू नवजात बिक्री मामला पलामू प्रशासन की लापरवाही। Palamu newborn selling case मानवाधिकार आयोग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंगाल चुनाव में बवाल : सुवेंदु अधिकारी और टीएमसी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प, पीड़िता के माता-पिता को भी घेरा
    Next Article मां संतोषी के दरबार पहुंचीं विधायक कल्पना सोरेन, प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में लिया आशीर्वाद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : करमा पूजा के बाद पलामू में मातम, 5 की मौत, एक लापता; 9 साल में 33 लोगों की जान गई

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट को मिले 3 नए जज : मनोज प्रसाद, अखिल कुमार और राम शर्मा ने ली शपथ

    September 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    25 साल में कई बार हुए बड़े ऐलान, अब नतीजों का इंतजार

    September 23, 2026
    Latest Posts

    CEC ने ईसीआई को बनाया ‘रबर स्टैंप’ या खुद कर लिया हाइजैक? चुनाव आयोग के अंदरूनी कलह पर कांग्रेस का बड़ा हमला

    September 23, 2026

    Bank Strike : हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगे देशभर के बैंक, 27 सितंबर को सामान्य रहेगा कामकाज

    September 23, 2026

    चुनाव आयुक्तों पर मतभेद की खबरों के बीच ज्ञानेश कुमार की सफाई, बोले- ‘सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए

    September 23, 2026

    बिहार : बाढ़ से 50 लाख लोग बेहाल, गंगा और कोसी उफान पर, अलर्ट मोड पर प्रशासन

    September 23, 2026

    “सलवार उतारना, छाती दबाना रे*प की कोशिश नहीं”, पटना HC के फैसले पर SC ने लिया स्वतः संज्ञान

    September 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.