Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक
    जोहार ब्रेकिंग

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 28, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सरयू राय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मोहरदा क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे मकानों में हो रही देरी और तैयार फ्लैट लाभुकों को नहीं सौंपे जाने पर नाराजगी जताई है। मंगलवार को उन्होंने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया और साफ शब्दों में कहा कि अगर जल्द स्थिति नहीं सुधरी तो वह इस मामले को भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) के समक्ष उठाकर जुडको की जांच की मांग करेंगे।

    दरअसल, एक दिन पहले मोहरदा के कई लाभुक बिष्टुपुर स्थित उनके कार्यालय पहुंचे थे और अपनी समस्याएं बताई थीं। इसके बाद सरयू राय खुद मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि कई मकान पूरी तरह तैयार हैं, लेकिन अब तक उनकी चाबी लाभुकों को नहीं सौंपी गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है।

    निरीक्षण के बाद विधायक ने कहा कि जिन लोगों ने अपनी जमा पूंजी या कर्ज लेकर मकानों के लिए भुगतान किया है, उन्हें अनावश्यक रूप से इंतजार कराना गलत है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द चाबी नहीं दी गई तो लोग खुद ही अपने घरों में प्रवेश करना शुरू कर देंगे। उन्होंने कहा कि सरकार को गरीबों की परेशानी समझनी चाहिए और इस योजना को मजाक बनने से बचाना चाहिए।

    उन्होंने झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) की कार्यशैली पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि संस्था की लापरवाही और धीमी कार्यप्रणाली के कारण योजना प्रभावित हो रही है। अब तक केवल दो ब्लॉक ही तैयार हो पाए हैं, जबकि कई ब्लॉकों का निर्माण अधूरा है और कुछ अभी शुरुआती चरण में हैं।

    सरयू राय ने कहा कि अधिकांश लाभुक आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से हैं। कई लोगों ने बैंक से ऋण लेकर मकानों के लिए पैसे जमा किए हैं और वे एक साथ किराया और ईएमआई दोनों का बोझ उठा रहे हैं। ऐसे में देरी उनके लिए लगातार आर्थिक परेशानी का कारण बन रही है।

    बिजली कनेक्शन की समस्या पर भी उन्होंने चिंता जताई। उन्होंने बताया कि करीब 80 लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए भुगतान कर दिया है, लेकिन अब तक किसी भी घर में मीटर नहीं लगाया गया है। अधिकारियों से बातचीत में उन्हें बताया गया कि संबंधित एजेंसियों की अनुमति मिलते ही कनेक्शन दिया जाएगा। इस पर उन्होंने कहा कि विभागों के बीच समन्वय की कमी साफ नजर आ रही है।

    उन्होंने यह भी आशंका जताई कि मकानों के वितरण में देरी किसी औपचारिक उद्घाटन कार्यक्रम के कारण हो सकती है। इस पर उन्होंने सुझाव दिया कि यदि उद्घाटन ही वजह है तो मुख्यमंत्री या संबंधित मंत्री ऑनलाइन माध्यम से उद्घाटन कर दें, ताकि लाभुकों को जल्द से जल्द उनका घर मिल सके। सरयू राय ने कहा कि वह दो दिन बाद संबंधित विभाग के सचिव से फिर बात करेंगे। यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो वह मामले को उच्च स्तर पर उठाकर जांच की मांग करेंगे।

    Also Read : चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय Saryu Roy Fumes Over Delays in PM Awas Yojana; Says Beneficiaries Will Now Enter Homes Themselves बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त
    Next Article हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    Related Posts

    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    संसद में आदिवासी: TribeX के जरिए आदिवासी कला, भाषा और पारंपरिक ज्ञान को डिजिटल मंच

    July 31, 2026

    झारखंड: JPSC घोटाले की पूरी फाइल, गुमनाम शिकायत से FIR और 11 गिरफ्तारियों तक का पूरा सच

    July 31, 2026

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.