Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 12:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»खूंटी»खूंटी DC की आम जनता को लेकर बड़ा कदम, आज से हर मंगलवार शुरू होगी जन सुनवाई
    खूंटी

    खूंटी DC की आम जनता को लेकर बड़ा कदम, आज से हर मंगलवार शुरू होगी जन सुनवाई

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 28, 2026Updated:April 28, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी DC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : झारखंड के खूंटी जिला में अब आम लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। DC सौरभ कुमार भुवानिया के निर्देश पर जिले के सभी प्रखंड-सह-अंचल कार्यालयों में हर मंगलवार को लोक शिकायत निवारण कार्यक्रम यानी जन सुनवाई आयोजित की जाएगी। अगर किसी दिन अवकाश रहेगा, तो यह कार्यक्रम अगले कार्य दिवस पर होगा।

    प्रखंड स्तर पर ही मिलेगा समाधान

    इस फैसले का मकसद साफ है-लोगों की समस्याओं का निपटारा उनके नजदीक ही हो सके। अब छोटी-बड़ी शिकायतों के लिए जिला मुख्यालय जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। ज्यादातर मामलों का समाधान प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) और अंचल अधिकारी (CO) स्तर पर ही संभव होता है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह व्यवस्था लागू की गई है, ताकि काम तेजी और प्रभावी तरीके से हो सके।

    आम लोगों से अपील

    DC ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे हर मंगलवार को अपने संबंधित प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय में पहुंचकर जन सुनवाई में भाग लें। उन्होंने कहा कि इससे लोगों का समय और पैसा दोनों बचेगा, और स्थानीय स्तर पर ही समस्याओं का जल्दी समाधान हो सकेगा।

    अधिकारियों की मौजूदगी में होगी सुनवाई

    जन सुनवाई के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी और संबंधित थाना प्रभारी भी मौजूद रहेंगे। इससे जमीन विवाद, कानून-व्यवस्था या अन्य प्रशासनिक मामलों का मौके पर ही समाधान किया जा सकेगा। साथ ही, हर शिकायत और उसके निस्तारण की रिपोर्ट समय पर जमा करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि पूरे सिस्टम की निगरानी ठीक से हो सके।

    जिला स्तर पर भी जारी रहेगी व्यवस्था

    प्रखंड स्तर के अलावा जिला स्तर पर भी जन सुनवाई जारी रहेगी। समाहरणालय, खूंटी में हर सोमवार और शुक्रवार को सुबह 11 बजे से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। अगर किसी की समस्या प्रखंड या अंचल स्तर पर हल नहीं होती है, तो वह जिला स्तर पर सीधे DC के सामने अपनी बात रख सकता है।

    Also Read : फोन कर बुलाया, फिर उतार दिया मौ’त के घाट… मरने से पहले मोबाइल में रिकॉर्ड किया ह’त्यारों के नाम

    BDO Block Office circle office Citizen Services co District Administration good governance governance government scheme india news Jan Sunwai Jharkhand administration. Jharkhand news Khunti district Khunti News Lok Shikayat Nivaran public grievance Public Hearing Ranchi division news rural development Saurabh Kumar Bhuvaniya
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफोन कर बुलाया, फिर उतार दिया मौ’त के घाट… मरने से पहले मोबाइल में रिकॉर्ड किया ह’त्यारों के नाम
    Next Article झारखंड हाईकोर्ट का ऐतिहासिक फैसला, 54 पुलिसकर्मियों के ट्रांसफर आदेश रद्द

    Related Posts

    झारखंड

    150 एसआई को प्रमोशन ट्रेनिंग का तोहफा, 4 मई से हजारीबाग में होगी शुरुआत

    April 28, 2026
    चाईबासा

    JAC-CBSE में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान, डीसी ने किया सम्मानित

    April 28, 2026
    झारखंड

    रांची के धुर्वा डैम में डूबा युवक, पुलिस-NDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

    April 28, 2026
    Latest Posts

    150 एसआई को प्रमोशन ट्रेनिंग का तोहफा, 4 मई से हजारीबाग में होगी शुरुआत

    April 28, 2026

    JAC-CBSE में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को मिला सम्मान, डीसी ने किया सम्मानित

    April 28, 2026

    रांची के धुर्वा डैम में डूबा युवक, पुलिस-NDRF चला रही रेस्क्यू ऑपरेशन

    April 28, 2026

    गर्मी की छुट्टियों में रेलवे का तोहफा, झारखंड-बंगाल के लिए 12 समर स्पेशल ट्रेनें

    April 28, 2026

    BREAKING : निलंबित IAS विनय चौबे को झटका, हाईकोर्ट से बेल रिजेक्ट

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.