Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में हर बुधवार होगा जन समाधान दिवस, डीसी सुनेंगे लोगों की समस्याएं
    झारखंड

    पलामू में हर बुधवार होगा जन समाधान दिवस, डीसी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिला प्रशासन अब हर बुधवार ‘जन समाधान दिवस’ का आयोजन करेगा। नए डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने जनता दरबार की जगह इस नई व्यवस्था की शुरुआत करने का फैसला लिया है। इस दिन वे खुद मौजूद रहेंगे और लोगों की समस्याएं सुनेंगे। जन समाधान दिवस में सिर्फ डीसी ही नहीं, बल्कि राजस्व, विकास और पुलिस विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। इसका मकसद यह है कि एक ही जगह पर लोगों की समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके।

    समस्याओं की होगी समीक्षा और त्वरित कार्रवाई

    डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि हर बुधवार आने वाली शिकायतों की समीक्षा की जाएगी और जल्द से जल्द उनका निपटारा करने की कोशिश होगी। जो मामले अदालत से जुड़े होंगे, उनमें संबंधित लोगों को सही जानकारी दी जाएगी। वहीं जो अधिकारी मामलों को लंबित रखेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई भी हो सकती है। प्रशासन ने साफ कर दिया है कि फर्जी शिकायत करने वालों पर भी नजर रखी जाएगी। ऐसे मामलों में कार्रवाई करने की बात भी कही गई है। जन समाधान दिवस के संचालन के लिए जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग को नोडल बनाया गया है।

    पानी और ट्रैफिक समस्या पर फोकस

    डीसी ने बताया कि शहर में पानी की समस्या और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन गंभीर है। सड़कों पर लगने वाले स्ट्रीट वेंडरों को तय स्थानों पर शिफ्ट किया जाएगा ताकि जाम की समस्या कम हो सके। इस काम में नगर निगम के साथ मिलकर कार्रवाई होगी। जमीन से जुड़े मामलों की भी समीक्षा की जा रही है। इसके साथ ही एसआईआर और जनगणना को लेकर जिला प्रशासन तैयारी में जुटा है। डीसी ने भरोसा दिलाया कि सभी काम पारदर्शिता के साथ पूरे किए जाएंगे।

    Also Read : जामताड़ा पुलिस में बदलाव, एसपी राजकुमार मेहता को विदाई, एसपी शंभु कुमार सिंह की एंट्री

    DC Dilip Pratap Singh Shekhawat district governance India government initiative Jharkhand Jan Samadhan Diwas Jharkhand administration. Local Administration News Palamu News public grievance system public hearing program Ranchi division news traffic management Palamu Water Crisis Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता की विदाई, नए एसपी शंभु कुमार सिंह और डीसी आलोक दूबे का स्वागत
    Next Article पीएम मोदी की बंगाल में हुंकार:कहा- 4 मई को BJP के शपथ ग्रहण समारोह में आऊंगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.