Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जामताड़ा में निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता की विदाई, नए एसपी शंभु कुमार सिंह और डीसी आलोक दूबे का स्वागत
    झारखंड

    जामताड़ा में निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता की विदाई, नए एसपी शंभु कुमार सिंह और डीसी आलोक दूबे का स्वागत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read7
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara ( Rajiv Jha) : जामताड़ा पुलिस केंद्र में रविवार देर रात एक भव्य विदाई सह स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर निवर्तमान एसपी राजकुमार मेहता को भावभीनी विदाई दी गई, वहीं नवनियुक्त एसपी शंभु कुमार सिंह और उपायुक्त आलोक कुमार दूबे का अधिकारियों और कर्मियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने राजकुमार मेहता के कार्यकाल को याद करते हुए उनके नेतृत्व और प्रशासनिक क्षमता की सराहना की। अधिकारियों ने कहा कि उनके कार्यकाल में जिले की कानून-व्यवस्था मजबूत हुई और पुलिसिंग अधिक प्रभावी बनी। खासतौर पर साइबर अपराध पर नियंत्रण के लिए किए गए प्रयासों को भी सराहा गया।

    सम्मानपूर्वक दी गई विदाई

    मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मियों ने राजकुमार मेहता के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी। समारोह का माहौल भावुक होने के साथ-साथ सम्मानजनक भी रहा। नवनियुक्त एसपी शंभु कुमार सिंह और उपायुक्त आलोक कुमार दूबे का स्वागत करते हुए अधिकारियों ने भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में जिले की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्था और मजबूत होगी। अपने संबोधन में एसपी शंभु कुमार सिंह ने कहा कि उनका और राजकुमार मेहता का 16 वर्षों से एक खास पेशेवर जुड़ाव रहा है। उन्होंने बताया कि कई बार ऐसा हुआ है कि एक के स्थानांतरण के बाद दूसरे की उसी जगह पोस्टिंग हुई, जिससे दोनों एक-दूसरे के कामकाज को अच्छी तरह समझते हैं।

    आयोजन में कई अधिकारी रहे मौजूद

    इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन शिक्षाविद डॉ. डी.डी. भंडारी ने किया। मौके पर एसडीपीओ विकास आनंद लागोरी, एसडीपीओ मनोज कुमार महतो, जिला चेंबर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, आईटीडीए निदेशक जुगनू मिंज समेत कई अधिकारी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरा समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें विदाई और स्वागत दोनों ही भावनाएं देखने को मिलीं।

    Also Read : वरिष्ठ अधिवक्ता बीके राय के निधन पर शोक, रांची सिविल कोर्ट में आज नहीं हुए कामकाज

    administrative transfer Jharkhand Alok Kumar Dubey DC cyber crime control Jharkhand district administration news Jamtara News Jharkhand Police News police event Jamtara police farewell ceremony Shambhu Kumar Singh SP SP Rajkumar Mehta
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार शिक्षा विभाग का सख्त आदेश: बायोमेट्रिक हाजिरी के बिना नहीं मिलेगा वेतन
    Next Article पलामू में हर बुधवार होगा जन समाधान दिवस, डीसी सुनेंगे लोगों की समस्याएं

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Latest Posts

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026

    खस्सी कप से डूरंड कप तक… झारखंड की फुटबॉल संस्कृति की अनोखी कहानी

    July 26, 2026

    बीजेपी सांसद की बेटी ने जताई धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खुशी, पोस्ट डिलीट करने से किया इनकार

    July 26, 2026

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.