Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कुख्यात राहुल दुबे गैंग का गुर्गा अनीस चढ़ा पतरातू पुलिस के हत्थे, तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्टल जब्त
    क्राइम

    कुख्यात राहुल दुबे गैंग का गुर्गा अनीस चढ़ा पतरातू पुलिस के हत्थे, तुर्की निर्मित 9 एमएम पिस्टल जब्त

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राहुल दुबे गैंग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने राहुल दुबे गैंग से जुड़े अपराधी अनीस अंसारी को 9 एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई विशेष छापेमारी अभियान के तहत हुई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार लेकर इलाके में घूम रहा है। इसके बाद तुरंत एक टीम गठित की गई और पतरातू थाना क्षेत्र के सोलिया में छापेमारी की गई। इसी दौरान पुलिस ने अनीस अंसारी को गिरफ्तार कर लिया।

    पूछताछ में खुलासा

    गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में अनीस अंसारी ने खुलासा किया कि उसे यह पिस्टल राहुल दुबे गैंग के एक सदस्य द्वारा फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षित रखने के लिए दी गई थी। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर 9 एमएम का पिस्टल भी बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, बरामद किया गया पिस्टल तुर्की की जिगना कंपनी का है। इससे यह भी संकेत मिलता है कि इलाके में अवैध हथियारों का नेटवर्क सक्रिय हो सकता है। गिरफ्तार अपराधी अनीस अंसारी, पिता ताहिर अंसारी, सोलिया (पतरातू) का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार उसका पहले से भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

    पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी

    इस पूरी कार्रवाई का नेतृत्व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा ने किया। छापेमारी दल में सर्किल इंस्पेक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह, पतरातू थाना प्रभारी शिवलाल कुमार, भदानीनगर ओपी प्रभारी अख्तर अली समेत अन्य पुलिस अधिकारी और जवान शामिल थे। पुलिस ने साफ किया है कि जिले में सक्रिय अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

    Also Read : NEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को एग्जाम

    9mm pistol seized arms recovery case breaking crime news India criminal arrest Jharkhand illegal weapon recovery jharkhand crime news Patratu crime update Patratu police Police Action Jharkhand Rahul Dubey Gang Ramgarh News Turkey Zigma gun
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleNEET UG 2026 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, 3 मई को एग्जाम
    Next Article बिहार में नई गाइडलाइन लागू: वंदे मातरम् से शुरू होंगे सरकारी कार्यक्रम, बिहार गीत से होगा समापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026
    Latest Posts

    रांची में अपराधियों और नशे में वाहन चलाने वालों पर पुलिस का शिकंजा, देर रात चला जांच अभियान

    June 12, 2026

    रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर पुलिस का हंटर, एक दिन में 3494 चालान

    June 11, 2026

    ज्वेलरी दुकान का ताला काटकर 65 लाख की चोरी, CCTV में पूरी वारदात कैद

    June 11, 2026

    पात्र लाभुकों तक समय पर पहुंचे राशन, वितरण व्यवस्था में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : सचिव

    June 11, 2026

    पेड़ से टकराई स्कॉर्पियो, एक ही परिवार के 3 बच्चे समेत 5 लोगों की मौ’त

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.