Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    26 Apr, 2026 ♦ 2:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 329 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति तय
    झारखंड

    झारखंड में शिक्षा क्षेत्र को बड़ा तोहफा, 329 असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति तय

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    JSSC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) से अनुशंसित 329 सहायक आचार्यों को जल्द ही नियुक्ति पत्र मिलने जा रहा है। संभावना है कि मई के पहले सप्ताह में राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित कर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का अनुरोध किया है। सीएम की स्वीकृति मिलते ही कार्यक्रम की तिथि की आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी।

    दिसंबर 2025 में हुई थी अनुशंसा

    फिलहाल जिन 329 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र दिया जाएगा, उनकी अनुशंसा आयोग ने दिसंबर 2025 में की थी। इन सभी की जिला स्तर पर काउंसिलिंग पूरी हो चुकी है और उनके सभी प्रमाणपत्रों की जांच में उन्हें वैध पाया गया है। विभाग को आयोग से करीब एक हजार अन्य अभ्यर्थियों की भी अनुशंसा प्राप्त हुई है। इनकी प्रक्रिया अभी चल रही है। इनके फोल्डर सोमवार को जिला शिक्षा अधीक्षक कार्यालय को सौंपे जाएंगे, जिसके बाद जिला स्तर पर काउंसिलिंग होगी।

    काउंसिलिंग के बाद होगा अंतिम चयन

    जिलों को इसके लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। काउंसिलिंग में दस्तावेजों की जांच के बाद योग्य अभ्यर्थियों को बाद में होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। उम्मीद है कि इन्हें मई के अंतिम सप्ताह या जून के पहले सप्ताह में नियुक्ति मिल सकती है। अब तक सहायक आचार्य के कुल 10,213 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हो चुकी है और वे विभिन्न स्कूलों में पढ़ाई का कार्य कर रहे हैं। आयोग ने कुल 11,300 अभ्यर्थियों की अनुशंसा की थी, जिनमें से अधिकांश की नियुक्ति पूरी हो चुकी है। झारखंड प्रारंभिक विद्यालय प्रशिक्षित सहायक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 के तहत कुल 26,001 पदों पर नियुक्ति होनी थी, लेकिन पर्याप्त योग्य अभ्यर्थी नहीं मिलने के कारण कई पद अभी भी रिक्त रह गए हैं, खासकर पारा शिक्षक श्रेणी में।

    Also Read : सरायकेला में हाथी हमले के बाद वन विभाग एक्टिव, मशाल-पटाखों के साथ रातभर ऑपरेशन

    Appointment letter Assistant Acharya assistant teacher CM hemant soren Counseling Process Education Department Jharkhand education news India Government Jobs Jharkhand Jharkhand news Jharkhand Teacher Recruitment 2026 JSSC ranchi news Recruitment News School Education Jharkhand teacher appointment काउंसिलिंग प्रक्रिया जेएसएससी झारखंड खबर नियुक्ति पत्र मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रांची समाचार शिक्षक भर्ती शिक्षा विभाग शिक्षा समाचार सरकारी नौकरी सहायक आचार्य
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरायकेला में हाथी हमले के बाद वन विभाग एक्टिव, मशाल-पटाखों के साथ रातभर ऑपरेशन
    Next Article झारखंड में अवैध खनन रोकने के लिए बड़ा कदम, वाहनों से वसूला जाएगा ₹5 लाख तक फाइन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडवासियों के लिए सुनहरा मौका, 23 हजार में 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन

    April 26, 2026
    झारखंड

    JET 2026 परीक्षा में बवाल : नहीं पहुंचे 32 प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    April 26, 2026
    क्राइम

    बरोरा गोलीबारी के बाद एक्शन में पुलिस, दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

    April 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडवासियों के लिए सुनहरा मौका, 23 हजार में 7 ज्योतिर्लिंग और शिरडी साईं बाबा के दर्शन

    April 26, 2026

    JET 2026 परीक्षा में बवाल : नहीं पहुंचे 32 प्रश्नपत्र, छात्रों ने किया जोरदार प्रदर्शन

    April 26, 2026

    बरोरा गोलीबारी के बाद एक्शन में पुलिस, दो आरोपियों को हथियार के साथ दबोचा

    April 26, 2026

    रांची डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बीके राय का निधन, वकीलों में शोक की लहर

    April 26, 2026

    बोकारो-हजारीबाग ट्रेजरी घोटाले के बाद गढ़वा में अलर्ट, वेतन भुगतान पर DC ने कसा शिकंजा

    April 26, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.