Khunti : खूंटी जिले में पुलिस को 25 अप्रैल की सुबह एक अहम सूचना मिली कि मुरहू थाना क्षेत्र में नील फैक्ट्री के पास कुछ लोग अवैध अफीम की खरीद-बिक्री करने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और तुरंत छापेमारी टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम जैसे ही बताए गए स्थान पर पहुंची, वहां दो मोटरसाइकिल खड़ी थीं और कुछ लोग आपस में बातचीत कर रहे थे। पुलिस को देखते ही सभी भागने लगे। इस दौरान पुलिस ने पीछा कर तीन लोगों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
पूछताछ में खुला राज
गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि वे अफीम की खरीद-बिक्री करने के लिए वहां पहुंचे थे। इसके बाद मुरहू थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, उनमें शामिल हैं-
- जावेद उरांव (करीब 20 वर्ष, ग्राम बामने, थाना बंदगांव, पश्चिम सिंहभूम)
- जवाहर पूर्ति (करीब 27 वर्ष, ग्राम कमरोड़ा, थाना गुदड़ी, पश्चिम सिंहभूम)
- रंजीत केरकेट्टा (करीब 23 वर्ष, ग्राम गाड़ीगरा, थाना कराईकेला, सरायकेला-खरसावां)


