Ranchi : पंडरा ओपी क्षेत्र के ओटीसी मैदान के बगल में सुबह सुबह जमीन कारोबारी भार्गव सिंह पर हमले का मास्टरमाइंड विजय हेंड्रिक टेटे को रांची पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के कुछ घंटे के अंदर रांची पुलिस को यह कामयाबी मिली है। एसएसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना पर रांची पुलिस की टीम ने दबोचा है।
हालांकि, इस मामले में रांची पुलिस की टीम शूटर की धर पकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
मालूम हो कि सुबह करीब साढ़े आठ बजे बाइक सवार अपराधी ने जमीन कारोबारी भार्गव सिंह को गोली मार दी थी। गोलीबारी में घायल भार्गव सुबह के समय मंदिर पूजा करने आया था। बाइक सवार तीन अपराधियों ने घटना को अंजाम देकर फरार हो गए थे। घायल भार्गव सिंह बैंक कॉलोनी, ओझा मार्केट के रहने वाला है। वहीं, गोल्डन सिटी इंडिया नाम से कंपनी संचालित करता है। गोलीबारी की घटना के बाद आसपास भगदड़ मच गया था। आनन फानन में घायल को उठाकर इलाज के लिए सिटी अस्पताल ले गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद पारस हॉस्पिटल ले जाया गया था। फिलहाल पारस अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
Also Read : झारखंड बिजली वितरण निगम के गोदाम में आग, एक लाख से अधिक का नुकसान


