Ranchi : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुआ खेल रहे 10 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस को खबर मिली थी कि इलाके में कुछ लोग बैठकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर छापेमारी की और सभी को पकड़ लिया।
कैश, मोबाइल और ताश पत्ती बरामद
छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से नकद पैसे, कई मोबाइल फोन और ताश पत्ती जब्त की है। पकड़े गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस गिरोह में और कौन-कौन लोग जुड़े हैं।
इलाके में अवैध धंधों पर सख्ती
नामकुम थाना प्रभारी राम नारायण सिंह ने इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने पहले ही साफ कर दिया है कि क्षेत्र में किसी भी तरह का गलत काम बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसी को लेकर समय-समय पर चेकिंग अभियान चलाया जाता है।
लोगों को दी गई सख्त चेतावनी
पुलिस की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। थाना प्रभारी ने साफ कहा है कि अगर कोई भी व्यक्ति अवैध काम में लिप्त पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि ऐसे मामलों की जानकारी तुरंत दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके।
Also Read : ट्रेजरी घोटाले की जांच का असर, झारखंड पुलिस की सैलरी अटकी


