Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»जेईई 2021 के नए प्रारूप के लिए पहला आॅल इंडिया मॉक टेस्ट 7 फरवरी को
    देश

    जेईई 2021 के नए प्रारूप के लिए पहला आॅल इंडिया मॉक टेस्ट 7 फरवरी को

    Team JoharBy Team JoharJanuary 28, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    नई दिल्ली। कोचिंग संस्थानों को डिजिटल होने में मदद करने वाले आॅनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म-विनयूआॅल ने कोचिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की। इसके तहत जेईई प्रत्याशी आगामी ज्वाईंट इंजीनियरिंग एंट्रेंस मेन 2021 के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट ले सकेंगे। यह परीक्षा 7 फरवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक चलेगी। इसके लिए भारत के सभी कोचिंग संस्थान अपने विद्यार्थियों का निशुल्क रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। मॉक जेईई प्लेटफॉर्म जेईई के नए प्रारूप पर आधारित है और यह विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर देगा।

    मॉक टेस्ट के लिए साईन अप करने के लिए भारत के कोचिंग संस्थान प्रेपइंडिया डॉट विनयूआॅल डॉट कॉम पर लॉग इन कर सकते हैं और विद्यार्थियों की ओर से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। मॉक टेस्ट रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि 2 फरवरी है।
    इस मॉक टेस्ट परीक्षा की सामग्री फैकल्टी सदस्यों के विशेषज्ञ समूह द्वारा तैयार की गई है। जेईई मेन परीक्षा के नए प्रारूप के अनुसार, अब 5 की बजाय 10 पूर्णांक आधारित प्रश्न होंगे। विद्यार्थी को इन 10 प्रश्नों में से 5 प्रश्नों का जवाब देना होगा।
    यह मॉक टेस्ट मौजूदा संरचना पर आधारित होगा, जो विद्यार्थियों को वास्तविक परीक्षा के नए प्रारूप का अनुभव लेने का मौका देगा। जेईई के अलावा विटईईइट, बिटसैट एवं अन्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करने वाले विद्यार्थी भी विनयूआॅल पर उपलब्ध संसाधनों का लाभ ले सकते हैं।
    परीक्षा के अंतिम परिणाम 8 फरवरी को जारी होंगे। विनयूआॅल मॉक टेस्ट में भाग लेने वाले विद्यार्थियों के परिणाम ईमेल के माध्यम से भेजेगा और संस्थान वेबसाइट पर विजिट करके अपने विद्यार्थियों के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
    अश्विनी पुरोहित एवं सौरभ व्यास द्वारा स्थापित, विनयूआॅल ट्यूटर्स एवं कोचिंग संस्थानों को सब्सक्रिप्शन मॉडल पर एसएएएस (सास) प्लग एंड प्ले प्लेटफॉर्म प्रस्तुत करता है। विनयूआॅल ट्यूटर्स एवं कोचिंग संस्थानों को पूरी तरह से डिजिटाईज होने में मदद करता है। यह क्लास शेड्यूलिंग, बैच मैनेजमेंट, उपस्थिति, लाईव क्लास, आॅनलाइन क्विज, एआई आधारित प्रशस्ति, आॅनलाईन कोर्स, आॅनलाईन प्लेटफॉर्म का निर्माण आदि टूल्स प्रदान करता है। दैनिक गतिविधियों के प्रबंधन के अलावा, ट्यूटर्स को इस प्लेटफॉर्म पर अपने कोर्स पूरी दुनिया में बेचने और अन्य ट्यूटर्स के साथ गठबंधन करने का अवसर भी मिलता है।
    विनयूआॅल से देश में अनेक कोचिंग संस्थान जुड़ चुके हैं। 15,000 से ज्यादा ट्यूटर आॅनलाइन पढ़ाने, क्विज संचालित करने, शंका निवारण करने और अपने कोर्स बेचने के लिए इस प्लेटफॉर्म का विस्तृत उपयोग कर रहे हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान कंपनी के लाइव क्लास घंटों में भारी वृद्धि हुई और विनयूआॅल प्लेटफॉर्म पर 11.3 करोड़ मिनट का अध्ययन आॅनलाइन कराया गया।
    अश्विनी पुरोहित, सीईओ एवं सहसंस्थापक, विनयूआॅल ने कहा, “यह मॉक टेस्ट जेईई मुख्य परीक्षा का प्रतिबिंब होगा और अनेक महत्वाकांक्षी विद्यार्थियों को परीक्षा के विभिन्न पहलुओं को समझने में मदद करेगा। विद्यार्थियों को शॉर्टकट्स, टिप्स, एवं ट्रिक्स का लाभ भी मिलेगा और उन्हें कॉन्सेप्ट मजबूत करने तथा मुख्य प्रवेश परीक्षा में प्रभावशाली तरीके से सवालों को हल करने के लिए आवश्यक टूल्स भी मिलेंगे।
    मृत्युंजय नारायणन, प्रेसिडेंट, कोचिंग फेडरेशन आॅफ इंडिया ने कहा, आईआईटी-जेईई भारत में सबसे कठिन व मुख्य इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक है। आने वाले महीनों में बोर्ड की परीक्षाएं भी आयोजित हो रही हैं। इसलिए हर विद्यार्थी के लिए जरूरी है कि वह प्रभावशाली कार्ययोजना के साथ तैयारी करे, ताकि ज्वाईंट एंट्रैंस एक्जामिनेशन मेन (जेईई मेन) में उसके प्रवेश की संभावनाएं बढ़ सकें।

    Latest news National news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएम्स में लालू प्रसाद यादव की हालत स्थिर, चिकित्सकों की टीम कर रही निगरानी
    Next Article बिहार : वैशाली में एक्सिस बैंक की शाखा में 47 लाख से अधिक की लूट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गांधी जयंती में दिल्ली बना छावनी : ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के मांग के बाद 11 मेट्रो स्टेशन बंद, हिरासत में लिए गए AAP अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: दुर्गा पूजा और पर्यटन मंत्रालय के फंड घोटाले में ED की बड़ी कार्रवाई, पूर्व मंत्री इंद्रनील सेन और ‘मासआर्ट’ पर शिकंजा

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : चंद्रपुरा में बनेगा 1600 MW का नया पावर प्लांट, DVC-CIL ने L&T से किया समझौता

    October 1, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.