Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 9:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची यूनिवर्सिटी में 8 घंटे तालाबंदी, सत्र लेट और परीक्षा गड़बड़ी पर छात्रों का गुस्सा
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी में 8 घंटे तालाबंदी, सत्र लेट और परीक्षा गड़बड़ी पर छात्रों का गुस्सा

    Team JoharBy Team JoharApril 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची विश्वविद्यालय
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : कोरोना के बाद से रांची विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था पटरी पर नहीं लौट पाई है। छात्रों का आरोप है कि सत्र एक-दो साल लेट चल रहा है और परीक्षा में गड़बड़ी के कारण बड़ी संख्या में छात्रों को फेल कर दिया जा रहा है।

    मुख्य गेट पर 8 घंटे तक तालाबंदी

    सोमवार को छात्रों का गुस्सा आखिरकार फूट पड़ा। खूंटी, लोहरदगा, गुमला और रांची से आए सैकड़ों छात्रों ने मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया के बैनर तले शुरू हुआ यह आंदोलन धीरे-धीरे बड़ा होता गया और पूरे दिन नारेबाजी होती रही। छात्र-छात्राएं 8 घंटे तक भूखे-प्यासे धरने पर बैठे रहे, लेकिन कोई वरिष्ठ अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा।

    शाम को प्राक्टर पहुंचे, दिया आश्वासन

    शाम करीब 5 बजे प्राक्टर मुकुंद चंद्र मेहता मौके पर पहुंचे। उन्होंने छात्रों से ज्ञापन लिया और आश्वासन दिया कि 16 तारीख को सभी पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाएगा।

    कुलपति ने देर शाम संभाला पदभार

    हंगामे के बीच नई कुलपति डॉ. सरोज शर्मा ने शाम के बाद आईक्यूएसी, मोरहाबादी में पदभार ग्रहण किया। इस दौरान छात्रों ने उनकी नियुक्ति को लेकर भी सवाल उठाए और जांच की मांग की।

    राजनीतिक समर्थन भी मिला

    धरना स्थल पर कांग्रेस नेता कुमार राजा पहुंचे और छात्रों का समर्थन किया। साथ ही एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष विनय उरांव समेत कई छात्र नेताओं ने आंदोलन का नेतृत्व किया।

    छात्रों की मुख्य मांगें

    छात्रों ने विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने कई अहम मांगें रखीं:

    • सत्र 2023-27 की परीक्षा तिथि जल्द घोषित हो
    • रिजल्ट में हुई गड़बड़ी की जांच
    • पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया पारदर्शी बने
    • उत्तर पुस्तिका गायब होने के मामलों की जांच
    • पीएचडी प्रवेश परीक्षा जल्द हो
    • छात्रसंघ चुनाव कराए जाएं
    • डिजिटल सिस्टम और पोर्टल दुरुस्त हो
    • शिक्षकों की कमी दूर की जाए

    छात्रों का दर्द: “हमारा साल बर्बाद हो रहा”

    धरना दे रहे छात्रों का कहना है कि समय पर रिजल्ट और परीक्षा नहीं होने से उनका भविष्य अधर में लटक गया है। कई छात्रों ने बताया कि उनका कोर्स अब तक पूरा हो जाना चाहिए था, लेकिन सत्र में देरी के कारण वे अभी भी परीक्षा दे रहे हैं।

    आंदोलन फिलहाल खत्म, लेकिन नाराजगी कायम

    प्रशासन के आश्वासन के बाद छात्रों ने तालाबंदी खत्म कर दी, लेकिन उन्होंने साफ कर दिया है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

    Also Read : फ्रंट सीट पर विजय सिन्हा, पीछे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी, एक गाड़ी में साथ दिखी सियासी तस्वीर

    exam irregularities Higher Education India Jharkhand Education News Latest news NSUI protest Ranchi University protest result controversy revaluation process session delay issue student protest Jharkhand Student Union Election Today News university crisis India university lockout
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleफ्रंट सीट पर विजय सिन्हा, पीछे नीतीश कुमार और सम्राट चौधरी, एक गाड़ी में साथ दिखी सियासी तस्वीर
    Next Article ट्रेजरी घोटाले में बड़ा खुलासा, सौरभ सिंह के पास मिली डेढ़ करोड़ की FD

    Related Posts

    गुमला

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026
    Latest Posts

    गुमला में ज्वेलरी दुकान में भीषण लूट, अपराधियों ने फायरिंग कर उड़ाए एक करोड़ सोने के गहने

    April 27, 2026

    रांची एसएसपी के निर्देश पर जुआ और नशा पर प्रहार, 2 दर्जन से ज्यादा लोग डिटेन

    April 27, 2026

    जगुआर कैंपस में बनेगा ‘दिशोम गुरु शिबू सोरेन आवासीय विद्यालय’, सीएम हेमंत ने की समीक्षा बैठक

    April 27, 2026

    खूंटी में बैंक सुरक्षा को लेकर पुलिस सख्त, “ऑपरेशन प्रहरी” के तहत चला बड़ा अभियान

    April 27, 2026

    जनगणना-2027: चाईबासा में प्रगणकों को दिया गया विशेष तकनीकी प्रशिक्षण

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.