Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची की मौ’त, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
    जोहार ब्रेकिंग

    पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची की मौ’त, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बच्ची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jehanabad : बिहार के जहानाबाद जिले के परस बीघा थाना क्षेत्र के पहाड़ी बीघा गांव में सड़क पार कर रही चार साल की मासूम बच्ची पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची गया जिले के अमझर गांव की रहने वाली थी और इन दिनों अपनी मां के साथ ननिहाल आई हुई थी।

    सड़क पार करते वक्त हुआ हादसा

    बताया जा रहा है कि परस बीघा थाना की स्कॉर्पियो गाड़ी इलाके में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान बच्ची अचानक सड़क पार करने लगी और गाड़ी की चपेट में आ गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे, लेकिन तब तक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो चुकी थी।

    अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

    परिजन बच्ची को तुरंत रामाश्रय प्रसाद सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, शकूराबाद ले गए। लेकिन वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के फैलते ही गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

    मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

    घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर मुआवजे की मांग शुरू कर दी। लोगों ने सड़क पर लकड़ी और ठेला लगाकर जाम कर दिया, जिससे करीब दो घंटे तक यातायात पूरी तरह ठप रहा। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लंबी लाइन लग गई और राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।

    जाम के दौरान मारपीट, तीन युवक घायल

    इसी दौरान जाम में फंसे एक बाइक पर सवार तीन युवकों को ग्रामीणों ने रोक लिया और उनके साथ मारपीट कर दी। इस घटना में पिंकू कुमार, खुशी कुमार और मंजन कुमार घायल हो गए। सभी युवक शकूराबाद थाना क्षेत्र के सावन बीघा के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

    उग्र भीड़ ने पुलिस वाहन पर किया हमला

    हालात उस वक्त और बिगड़ गए जब कुछ उग्र लोगों ने पुलिस वाहन पर हमला कर दिया। लाठी-डंडों से गाड़ी के पीछे का शीशा तोड़ दिया गया और बोनट को भी नुकसान पहुंचाया गया। हालांकि पुलिस ने संयम बरतते हुए स्थिति को संभाला और वाहन को सुरक्षित जगह पर ले जाया गया।

    अधिकारियों के समझाने पर शांत हुआ मामला

    घटना की सूचना मिलते ही एएसपी मनोज पांडे के नेतृत्व में डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी, डीएसपी संजीव कुमार और एसडीएम समेत कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने लोगों को समझाया और मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए और जाम हटाया गया।

    जांच और कार्रवाई की बात

    डीएसपी मनीष चंद्र चौधरी ने बताया कि बच्ची सड़क पार कर रही थी, तभी पुलिस वाहन की चपेट में आ गई। उन्होंने कहा कि सड़क जाम और हिंसा की घटना की जांच की जा रही है। पुलिस वाहन पर हमले के मामले में भी दोषियों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : कौन होगा बिहार का अगला सीएम, शिवराज सिंह चौहान बनाए गए चुनाव के पर्यवेक्षक

    Girl dies after being struck by police patrol vehicle; enraged locals block road and create a ruckus. पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची की मौत भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजियोफोन यूजर्स के लिए खुशखबरी,‘bob World Lite’ से बैंकिंग हुई आसान, अब फोन से ही करें पूरी बैंकिंग
    Next Article उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर सियासत तेज, AAP पहुंची राज्यपाल के पास, सौंपा ज्ञापन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026
    ट्रेंडिंग

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    Latest Posts

    HEC को फिर पटरी पर लाने की तैयारी, हेमंत सोरेन से मिली संसदीय उप-समिति

    August 21, 2026

    वंदे मातरम् पर सियासत छोड़ो, बेरोजगारी-बाढ़ पर ध्यान दो : मायावती

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    World Senior citizen day: 2036 तक देश में 23 करोड़ बुजुर्ग होंगे, लेकिन राहत कितनी?

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.