Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 May, 2026 ♦ 5:52 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर सियासत तेज, AAP पहुंची राज्यपाल के पास, सौंपा ज्ञापन
    झारखंड

    उत्पाद सिपाही परीक्षा पेपर लीक पर सियासत तेज, AAP पहुंची राज्यपाल के पास, सौंपा ज्ञापन

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राज्यपाल
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : एक्साइज कांस्टेबल परीक्षा 2023 में कथित गड़बड़ियों को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। Aam Aadmi Party के झारखंड प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। प्रदेश सचिव प्रीतम मिश्रा के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को ज्ञापन सौंपते हुए परीक्षा रद्द करने की भी मांग उठाई।

    पहले सीएम को भी सौंपा जा चुका है ज्ञापन

    AAP नेताओं ने बताया कि इस मुद्दे को पहले मुख्यमंत्री Hemant Soren के सामने भी उठाया जा चुका है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। प्रतिनिधिमंडल में प्रभात शर्मा और राजेश लिंडा समेत कई नेता शामिल थे।

    परीक्षा प्रक्रिया पर उठे गंभीर सवाल

    ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि परीक्षा प्रक्रिया में कई तरह की अनियमितताएं सामने आई हैं। सबसे बड़ा आरोप यह है कि सैकड़ों अभ्यर्थियों के पेपर-2 में चुनी गई क्षेत्रीय भाषा को उनकी सहमति के बिना बदल दिया गया। जबकि अभ्यर्थियों ने पहले ही इसमें सुधार के लिए आवेदन दिया था।

    “यह सिर्फ गलती नहीं, साजिश”

    AAP नेताओं का कहना है कि यह सिर्फ तकनीकी गलती नहीं, बल्कि एक सुनियोजित गड़बड़ी है। उन्होंने कहा कि गलत एडमिट कार्ड जारी करना और सुधार के बाद भी बदलाव नहीं करना, अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है।

    परीक्षा रद्द करने और सुधार की मांग

    AAP ने मांग की है कि-

    • परीक्षा प्रक्रिया को तुरंत रोका जाए
    • पूरे मामले की निष्पक्ष जांच हो
    • CBI से जांच कराई जाए
    • दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो

    साथ ही जेएसएससी की सभी परीक्षाओं को पारदर्शी और भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए ठोस सुधार लागू करने की बात कही गई है।

    आगे आंदोलन की चेतावनी

    AAP नेताओं ने साफ कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई, तो वे इस मुद्दे को लेकर आंदोलन तेज करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में JPSC और JSSC की परीक्षाएं पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए, ताकि छात्रों का भरोसा बना रहे।

    Also Read : पुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची की मौ’त, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा

    AAP memorandum Jharkhand Breaking News India CBI probe demand exam irregularities India exam transparency issue Excise constable exam controversy governor meeting news Hemant Soren update JSSC exam issue Latest news Pritam Mishra statement recruitment exam issue student protest India Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस की पेट्रोलिंग गाड़ी की चपेट में आकर बच्ची की मौ’त, भड़के लोगों ने सड़क जाम कर किया हंगामा
    Next Article GM ऑफिस गेट पर गोलीबारी, यूनियन नेता पर हमला कर भागे अपराधी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, रांची में 114 चालकों पर कार्रवाई

    May 11, 2026
    गिरिडीह

    गिरिडीह में अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार, करमाटांड़ से पोकलेन-ट्रैक्टर जब्त

    May 11, 2026
    झारखंड

    अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

    May 11, 2026
    Latest Posts

    शराब पीकर वाहन चलाना पड़ा भारी, रांची में 114 चालकों पर कार्रवाई

    May 11, 2026

    गिरिडीह में अवैध खनन पर प्रशासन का प्रहार, करमाटांड़ से पोकलेन-ट्रैक्टर जब्त

    May 11, 2026

    अदिति की तलाश में तेज हुआ सर्च ऑपरेशन, नाले में उतरी NDRF टीम, ड्रोन से भी हो रही निगरानी

    May 11, 2026

    कभी नक्सलियों का गढ़, अब विकास की दस्तक : बूढ़ा पहाड़ पर पहुंचेगी गृह सचिव

    May 11, 2026

    ओवरटेक के दौरान स्कूल वैन पलटी, आधा दर्जन से अधिक बच्चे घायल, दो रेफर

    May 11, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.