Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 10:16 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»ओडिशा से लाकर जमशेदपुर में खपाते थे गांजा, 50 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
    जमशेदपुर

    ओडिशा से लाकर जमशेदपुर में खपाते थे गांजा, 50 किलो माल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026Updated:April 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur (East Singhbhum) : जिले में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 50 किलो गांजा बरामद किया है। इस दौरान दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि एक कार से गांजा की तस्करी की जा रही है। इसके बाद पुलिस ने टाटा पंच कार को रोककर जांच की और डिक्की से 25 पैकेट में रखा गांजा बरामद किया।

    25 लाख का गांजा, कार और मोबाइल भी जब्त

    पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की कीमत करीब 25 लाख रुपये आंकी गई है। इसके साथ ही तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार, दो मोबाइल फोन और 3482 रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान भीम यादव और राजकुमार पाल के रूप में हुई है।

    संगठित गिरोह से जुड़े होने की आशंका

    पुलिस का कहना है कि यह कोई छोटा मामला नहीं है, बल्कि एक संगठित गिरोह का हिस्सा हो सकता है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और उनसे जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है। जांच में यह भी पता लगाने की कोशिश हो रही है कि यह नेटवर्क कब से सक्रिय था और किन-किन जगहों पर सप्लाई करता था।

    ओडिशा से लाकर बिहार-जमशेदपुर में खपाने की तैयारी

    प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि गांजा ओडिशा के चिल्का झील इलाके से लाया गया था। इसे बिहार और जमशेदपुर में खपाने की योजना थी। अगर पुलिस समय पर कार्रवाई नहीं करती, तो यह खेप कई जगहों पर पहुंच सकती थी।

    सरगना की तलाश में छापेमारी

    इस पूरे ऑपरेशन का नेतृत्व घाटशिला अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी की टीम ने किया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। ग्रामीण एसपी ने बताया कि गिरोह के सरगना की पहचान हो चुकी है और उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है।

    Also Read : पुष्पा ह’त्याकांड : 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर बवाल, एसोसिएशन ने की SP को हटाने की मांग

    50 kg cannabis seized Baharagora ganja seizure Bihar Jamshedpur smuggling Breaking news Jharkhand crime update East Singhbhum drug bust India drug bust news Jharkhand drug trafficking Latest news NDPS Act case India Odisha ganja supply route Rishabh Garg statement Tata Punch car seizure Today News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुष्पा ह’त्याकांड : 28 पुलिसकर्मियों के निलंबन पर बवाल, एसोसिएशन ने की SP को हटाने की मांग
    Next Article वित्त मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रेजरी घोटाले में हर जिले की होगी जांच, एक-एक पैसे की वसूली होगी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026
    Latest Posts

    रांची में बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, जेवर गलाकर बेचने वाला गिरोह पकड़ाया

    May 15, 2026

    10 साल बाद किशोर न्याय प्रणाली की पड़ताल, NUSRL में जुटे कानून और बाल अधिकार विशेषज्ञ

    May 15, 2026

    संयुक्त सचिव बने अधिकारियों ने सीएम से की मुलाकात, हेमंत बोले- विकास योजनाओं को गांव तक पहुंचाएं

    May 15, 2026

    UAE से भारत को बड़ी राहत, LPG सप्लाई और पेट्रोलियम स्टोरेज पर हुआ ऐतिहासिक समझौता

    May 15, 2026

    चाईबासा के किरीबुरू पहुंचे अर्जुन मुंडा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का किया शुभारंभ

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.