Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गिरिडीह»सड़क हादसे में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने जाम किया गिरिडीह-डुमरी मार्ग, मंत्री के पहुंचते ही सुलझा मामला
    गिरिडीह

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, गुस्साए लोगों ने जाम किया गिरिडीह-डुमरी मार्ग, मंत्री के पहुंचते ही सुलझा मामला

    Team JoharBy Team JoharApril 13, 2026Updated:April 13, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : नगर थाना क्षेत्र के कोल्डीहा में शुक्रवार को हुआ सड़क हादसा सोमवार को बड़ा बवाल बन गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल मो. नियाज अंसारी की रविवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई। जैसे ही यह खबर इलाके में पहुंची, लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और आक्रोशित भीड़ ने गिरिडीह-डुमरी मुख्य मार्ग को कोल्डीहा के पास जाम कर दिया।

     घंटों जाम, सड़क पर लगी गाड़ियों की लंबी कतार

    सड़क जाम होते ही दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे, लेकिन प्रदर्शन कर रहे लोग मुआवजे और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे।

     मंत्री के पहुंचते ही बनी बात, खुला जाम

    कई घंटों तक चले हंगामे के बाद मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू खुद मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और ग्रामीणों से बात की और हर संभव मदद का भरोसा दिया। मंत्री के आश्वासन के बाद ही लोगों ने जाम हटाया और धीरे-धीरे आवागमन सामान्य हो सका।

    पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप, कार्रवाई के निर्देश

    इस दौरान वार्ड पार्षद नूरुल होदा ने आरोप लगाया कि जब वे घटना के बाद नगर थाना आवेदन देने पहुंचे, तो वहां मौजूद एसआई विक्रम सिंह ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए मंत्री ने वरीय अधिकारियों को संबंधित एसआई को निलंबित करने और जांच अधिकारी बदलने का निर्देश दिया।

    परिजनों का आरोप: रॉन्ग साइड से आई बाइक ने मारी टक्कर

    मृतक के परिजन मोईन अंसारी के मुताबिक, नियाज अंसारी घर से सड़क की ओर निकले थे, तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने रॉन्ग साइड से आकर उन्हें टक्कर मार दी। आरोप है कि घटना के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था, लेकिन बाद में उसे छोड़ दिया गया।

     परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

    नियाज अंसारी अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। अब परिवार के सामने भरण-पोषण की बड़ी चिंता खड़ी हो गई है। घटना के बाद घर में मातम पसरा हुआ है।

    मुआवजा और मदद का भरोसा

    मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि मृतक के परिजनों को सरकारी प्रावधान के तहत मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई और परिवार की हर संभव मदद सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस को सख्त कार्रवाई के निर्देश भी दिए।

    मौके पर पहुंचे अधिकारी

    घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी नीरज सिंह, नगर थाना प्रभारी रतन कुमार सिंह और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला।

    Also Read : रिश्तों की मर्यादा टूटी: ममेरे भाई ने बहन की ह’त्या कर की आत्मह’त्या

    accident death protest Giridih latest news Giridih road accident India road accident case Jharkhand accident news Jharkhand Breaking News minister Sudivya Kumar Sonu Niyaz Ansari death police allegation Jharkhand protest after accident India road blocked Giridih Dumri Today News traffic jam Giridih Trending News India
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में दिल दहलाने वाली वारदात : पहले बहन को टांगी से काटा, फिर ट्रेन से कटकर दे दी खुद की जान
    Next Article गढ़वा के बूढ़ा पहाड़ पहुंचे वित्त मंत्री, विकास कार्यों की करेंगे समीक्षा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    Latest Posts

    पलामू के चार लोगों की यूपी में दर्दनाक मौत, जियारत कर लौट रहे थे किछौछा शरीफ से

    June 13, 2026

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.