Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 1:44 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग का आतंक बरकरार, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर फायरिंग में ली जिम्मेदारी
    क्राइम

    रामगढ़ में राहुल दुबे गैंग का आतंक बरकरार, अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर फायरिंग में ली जिम्मेदारी

    Team JoharBy Team JoharApril 12, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Patratu Station
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के पतरातू थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री में करीब 2 बजे हुई फायरिंग से इलाके में हड़कंप मच गया। अचानक चली गोलियों की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। घटना के बाद फैक्ट्री और आसपास के इलाके में डर का माहौल बन गया है।

    रामगढ़: पतरातू थाना क्षेत्र स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री पर फायरिंग  मामला, कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने ली जिम्मेदारी

    “यह सिर्फ ट्रेलर था” गैंग की खुली धमकी

    घटना के कुछ ही घंटों बाद कुख्यात राहुल दुबे गैंग ने इस फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए एक धमकी भरा बयान जारी किया। गैंग की ओर से कहा गया कि यह हमला सिर्फ “ट्रेलर” था और अगली बार अंजाम और भी गंभीर हो सकता है। उन्होंने साफ तौर पर फैक्ट्री प्रबंधन और कारोबारियों को चेतावनी दी कि “सिस्टम में आ जाओ, नहीं तो अंजाम भुगतना पड़ेगा।”

    कोयला और स्क्रैप कारोबारियों को निशाना

    जारी बयान में गैंग ने दावा किया है कि उनका निशाना वे कारोबारी हैं जो कोयला, स्क्रैप और जमीन के कारोबार से जुड़े हैं। गैंग ने कहा कि जो लोग उनके संपर्क में नहीं रहेंगे या उनकी बात नहीं मानेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

    प्रशासन और पुलिस को भी दी चेतावनी

    गैंग ने अपने बयान में पुलिस को भी चेतावनी दी और कहा कि अगर प्रशासन अवैध कारोबार पर सख्ती से कार्रवाई करे, तो वे इस तरह की घटनाएं नहीं करेंगे। इस बयान ने मामले को और गंभीर बना दिया है।

    फैक्ट्री की सुरक्षा बढ़ाई गई, जांच जारी

    घटना के बाद अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और तकनीकी सेल की मदद से यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस फायरिंग और धमकी के पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

    Also Read : आशा भोसले की तबीयत बिगड़ी तो पीएम मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना

    Breaking News India coal business mafia Crime news criminal gang India factory security alert gang threat India Latest news Law and Order Jharkhand Patratu Police Station Police Investigation Ramgarh Rahul Dubey Gang Ramgarh firing incident scrap mafia Jharkhand shooting case Jharkhand Ultratech cement factory
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआशा भोसले की तबीयत बिगड़ी तो पीएम मोदी ने जताई चिंता, जल्द स्वस्थ होने की कामना
    Next Article सुरों की मल्लिका आशा भोसले का निधन, अस्पताल में ली अंतिम सांस

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026
    चाईबासा

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026
    झारखंड

    रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में भेजे गए 5 ग्रेड-3 कर्मचारी

    May 15, 2026
    Latest Posts

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में भेजे गए 5 ग्रेड-3 कर्मचारी

    May 15, 2026

    आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास पर गढ़वा प्रशासन की बड़ी पहल, 29 मई को बैठक

    May 15, 2026

    चादर को बनाया रस्सी और भाग गए गुमला से तीन बाल कैदी दीवार फांदकर

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.