Ranchi : राजधानी के दीपाटोली क्षेत्र से एक 14 वर्षीय किशोर के लापता होने का मामला सामने आया है। बांधगाड़ी निवासी हिमांशु मुंडा पिछले 48 घंटे से घर नहीं लौटा है, जिससे परिवार के साथ-साथ पूरे इलाके में चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार, हिमांशु मुंडा 07 अप्रैल 2026 को दोपहर करीब 4 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। रोज की तरह वह मोहल्ले में ही खेलने गया था, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने पहले आसपास और रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की, लेकिन कहीं से कोई जानकारी नहीं मिली।
परिवार का रो-रोकर बुरा हाल
हिमांशु के माता-पिता का कहना है कि उनका बेटा बिना बताए कहीं नहीं जाता था। ऐसे में अचानक उसका लापता हो जाना उन्हें अंदर तक डरा रहा है। मां नीतू नगरुवार का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि पिता रंजीत मुंडा लगातार बेटे की तलाश में लगे हुए हैं। परिवार का कहना है कि अब तक कोई कॉल या सूचना भी नहीं मिली है, जिससे चिंता और बढ़ गई है।
पुलिस से मदद की मांग, लोगों से अपील
घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। परिवार और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई करते हुए बच्चे को खोजने की मांग की है। वहीं, लोगों से भी अपील की जा रही है कि अगर किसी को हिमांशु के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखे, तो तुरंत संपर्क करें।
लापता किशोर की जानकारी
- नाम : हिमांशु मुंडा
- पिता : रंजीत मुंडा
- माता : नीतू नगरुवार
- पता : बांधगाड़ी, दीपाटोली, रांची
- उम्र : 14 वर्ष
- लापता होने का समय : 07 अप्रैल 2026, दोपहर 4 बजे
- संपर्क नंबर : 8709002060, 9304946708
परिवार ने लोगों से इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करने की अपील की है, ताकि जल्द से जल्द हिमांशु का पता लगाया जा सके। छोटी सी सूचना भी बच्चे को उसके घर तक पहुंचाने में मददगार हो सकती है।
Also Read : नागपुर में झारखंड पुलिस का जलवा, क्राइम सीन फोटोग्राफी में जीते सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल


