Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»देवघर में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 11 गिरफ्तार… OTP लेकर खाते से उड़ाते थे पैसे
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन, 11 गिरफ्तार… OTP लेकर खाते से उड़ाते थे पैसे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 9, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    देवघर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Deoghar : देवघर जिले के पालाजोरी थाना क्षेत्र में पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में गुलाम रब्बानी, बजरंगी मंडल, मनीष मंडल, ब्रह्मदेव दास, अरबाज अंसारी, ताजुद्दीन अंसारी, मनवर अंसारी, असलम अंसारी, विनोद मिर्धा, उपेंद्र मेहरा और विक्रम रजक शामिल हैं।

    सुनसान जगह बैठकर चलाते थे ठगी का नेटवर्क

    पुलिस के अनुसार सभी आरोपी सुनसान इलाके में बैठकर लोगों को फोन करते थे। वे खुद को फ्लिपकार्ट, अमेजॉन या एयरटेल पेमेंट बैंक का कर्मचारी बताकर लोगों को झांसे में लेते थे। इसके बाद लोगों के मोबाइल पर ओटीपी भेजकर उनसे जानकारी हासिल कर लेते थे और उनके बैंक खातों से पैसे निकाल लेते थे।

    19 से 30 साल के युवा शामिल

    साइबर डीएसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी आरोपियों की उम्र 19 से 30 साल के बीच है। इनमें उपेंद्र मेहरा और ब्रह्मदेव दास पहले से ही साइबर अपराध के मामलों में शामिल रहे हैं और कई बार जेल भी जा चुके हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि इलाके में एक गिरोह सक्रिय है, जो बड़े पैमाने पर साइबर ठगी कर रहा है। सूचना मिलते ही टीम ने छापेमारी की और मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    लगातार कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा साइबर अपराध

    पुलिस के अनुसार पिछले कुछ महीनों में देवघर जिले से करीब 100 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, लेकिन इसके बावजूद साइबर ठगी की घटनाएं पूरी तरह से थम नहीं रही हैं। पुलिस लगातार ऐसे गिरोहों पर कार्रवाई कर रही है।

    लोगों से अपील : OTP किसी से शेयर न करें

    साइबर डीएसपी राजा कुमार मित्रा ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना ओटीपी या बैंक से जुड़ी जानकारी साझा न करें। अगर कोई संदिग्ध कॉल या मैसेज आता है, तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

    Also Read : रांची सिविल कोर्ट का समय बदला, लंच ब्रेक टाइमिंग में भी बदलाव, 13 अप्रैल से होगा लागू

    11 गिरफ्तार… OTP लेकर खाते से उड़ाते थे पैसे Major Crackdown on Cyber ​​Fraudsters in Deoghar: 11 Arrested—They Stole Money from Accounts by Obtaining OTPs देवघर देवघर में साइबर ठगों पर बड़ा एक्शन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची सिविल कोर्ट का समय बदला, लंच ब्रेक टाइमिंग में भी बदलाव, 13 अप्रैल से होगा लागू
    Next Article IG सुनील भास्कर के निर्देश पर एक ही रात में बड़ी कार्रवाई : 79 गिरफ्तार, 239 वारंट का निष्पादन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026
    क्राइम

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC पर सियासी जंग तेज, मंत्री बोले – भाजपा ने रिश्तेदारों को दी नौकरी, बाबूलाल ने लगाया सीटें बिकने का आरोप

    August 7, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026

    झारखंड: महज 12 घंटे में डबल मर्डर का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

    August 7, 2026

    झारखंड पुलिस को फिर मिली बड़ी सफलता, 10 लाख का ईनामी सालूका, पिंकी समेत तीन माओवादी ने किया सरेंडर

    August 7, 2026

    JPSC-JSSC विवाद: छात्रों की लड़ाई में उतरे जयराम महतो, 9 अगस्त को करेंगे निर्जला अनशन

    August 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.