Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»धुर्वा सब स्टेशन में गोली के साथ मिला PLFI के नाम का लिफाफा, पुलिस जुटी जांच में
    जोहार ब्रेकिंग

    धुर्वा सब स्टेशन में गोली के साथ मिला PLFI के नाम का लिफाफा, पुलिस जुटी जांच में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 9, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लिफाफा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी के धुर्वा थाना क्षेत्र स्थित बिजली सब स्टेशन में गुरुवार सुबह एक संदिग्ध लिफाफा मिलने से हड़कंप मच गया। लिफाफे के साथ 315 बोर की गोली धागे से बंधी हुई थी। ड्यूटी पर पहुंचे बिजली विभाग के कर्मचारियों ने जैसे ही इसे देखा, तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची धुर्वा थाना पुलिस ने लिफाफा और कारतूस को जब्त कर लिया और जांच शुरू कर दी है।

    लिफाफे पर PLFI का नाम

    पुलिस जांच में सामने आया कि लिफाफे के ऊपर काले अक्षरों में उग्रवादी संगठन पीएलएफआई लिखा हुआ था। इसके साथ ही लाल रंग से “लाल सलाम” और “जरूरी सूचना” भी लिखा गया था। इस वजह से मामला संवेदनशील माना जा रहा है और इलाके में चर्चा तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार लिफाफा बारिश के कारण भींग गया था, जिससे उसे तुरंत खोलना संभव नहीं हुआ। बाद में सूखने के बाद जब पुलिस ने लिफाफा खोला तो अंदर कोई धमकी भरा पत्र नहीं मिला, बल्कि सिर्फ एक व्यक्ति का नाम लिखा हुआ था।

    जिस नाम का जिक्र, वही व्यक्ति पुलिस के रडार पर

    लिफाफे में लिखे नाम के आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया। वह पास के इलाके का रहने वाला है। हालांकि उसने इस पूरे मामले से खुद को अलग बताया है। पुलिस उसके बयान की जांच कर रही है। हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा ने मीडिया को बताया कि शुरुआती जांच में मामला किसी को फंसाने की कोशिश जैसा लग रहा है। लिफाफे में कोई सीधी धमकी नहीं लिखी गई है। पुलिस यह भी देख रही है कि कहीं यह बिजली बिल या किसी अन्य निजी विवाद से जुड़ा मामला तो नहीं है।

    आसपास के लोगों से पूछताछ, सुरक्षा बढ़ाई गई

    घटना के बाद पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और सब स्टेशन परिसर की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है कि आखिर यह लिफाफा वहां किसने और क्यों रखा।

    Also Read : हटिया स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार

    Along with a Bullet Envelope Bearing PLFI's Name Found at Dhurwa Sub-station; Police Launch Investigation धुर्वा सब स्टेशन में गोली के साथ मिला PLFI के नाम का लिफाफा पुलिस जुटी जांच में लिफाफा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहटिया स्टेशन पर RPF की बड़ी कार्रवाई, 16.9 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार
    Next Article रांची सिविल कोर्ट का समय बदला, लंच ब्रेक टाइमिंग में भी बदलाव, 13 अप्रैल से होगा लागू

    Related Posts

    क्राइम

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    Latest Posts

    JPSC घोटाला: जोहार लाइव की रिपोर्ट शेयर कर पूर्व विधायक विनोद सिंह ने एल. ख्यांग्ते की गिरफ्तारी की मांग की

    August 9, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः 2 करोड़ रुपए और टोटल बिलिंग में 20 प्रतिशत कमिशन पर एल ख्यांगते ने किया था डील, जेपीएससी घोटाले का पूरा काला चिट्ठा पार्ट-1

    August 9, 2026

    खबरें संसद की: भारत की आधी आबादी एनीमिया की शिकार, देश की हर दूसरी गर्भवती महिला को खून की कमी

    August 9, 2026

    झारखंड: आदिवासी महोत्सव के लिए मोरहाबादी मैदान तैयार, कल से दो दिवसीय आयोजन

    August 8, 2026

    संसद नहीं X बना बहस का अड्डा, एक्स पर भिड़े राहुल-रिजिजू, महिला आरक्षण पर छिड़ी जंग

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.