Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मिहिजाम में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 8 जिंदा गोलियां बरामद
    जोहार ब्रेकिंग

    मिहिजाम में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार, 8 जिंदा गोलियां बरामद

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 8, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : जामताड़ा के मिहिजाम थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान 19 वर्षीय राहुल राज के रूप में हुई है, जो मिहिजाम के कानगोई इलाके का रहने वाला बताया गया है।

    गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि हासीपहाड़ी स्थित पहाड़ी शिव मंदिर के पास एक युवक संदिग्ध हालत में घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया और मौके पर पुलिस पहुंची।

    पुलिस को देखते ही भागने लगा युवक

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लागोरी ने बताया कि पुलिस टीम ने पूरी पहाड़ी को घेर लिया। इसी दौरान युवक पुलिस को अपनी ओर आते देखकर भागने लगा। पुलिस जवानों ने तत्परता दिखाते हुए उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।

    तलाशी में हथियार और कारतूस बरामद

    पकड़े गए युवक की तलाशी लेने पर उसके पास से एक अवैध देसी पिस्तौल, एक खाली मैगजजीन, 8 जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसके बाद युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।

    आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

    पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मिहिजाम थाना में कांड संख्या 17/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी का पहले से आपराधिक इतिहास रहा है और उसके खिलाफ पहले भी केस दर्ज है।

    छापामारी दल में ये अधिकारी रहे शामिल

    इस कार्रवाई में मिहिजाम थाना प्रभारी बिवेकानंद दुबे, एसआई किशन कुमार, गुलशन कुमार सिंह, एएसआई सुबेदार प्रसाद, आरक्षी दीपक कुमार साह, निरोज मुर्मू, मनबोध कुमार सिंह, रजनीश कुमार और राजीव आनंद शामिल थे।

    Also Read : रांची में चोरी और चेन छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद

    8 जिंदा गोलियां बरामद Youth Arrested with Illegal Pistol in Mihijam; 8 Live Rounds Recovered मिहिजाम में अवैध पिस्तौल के साथ युवक गिरफ्तार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में चोरी और चेन छिनतई का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, कई सामान बरामद
    Next Article रिम्स जमीन घोटाला : दलाल-बिल्डर गिरफ्तार, अब सरकारी अफसरों पर कार्रवाई की तैयारी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.