Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 2:36 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»भुरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मु’ठभेड़, राहुल दुबे गैंग का सदस्य सनी सिंह घायल
    जोहार ब्रेकिंग

    भुरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मु’ठभेड़, राहुल दुबे गैंग का सदस्य सनी सिंह घायल

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurApril 6, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : रामगढ़ जिले के भुरकुंडा क्षेत्र में सोमवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राहुल दुबे गिरोह के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे सनी सिंह को पुलिस की जवाबी कार्रवाई में गोली लग गई। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया है।

    राहुल दुबे गिरोह के खिलाफ बनाई गई थी एसआईटी

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, राहुल दुबे गिरोह के अपराधियों के खिलाफ लगातार छापेमारी करने के लिए पहले ही एसआईटी का गठन किया गया था। टीम द्वारा लगातार विभिन्न इलाकों में दबिश दी जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गिरोह का सक्रिय सदस्य सनी सिंह भुरकुंडा क्षेत्र में घूम रहा है और अपने साथियों के साथ मिलकर इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम दे सकता है।

    दुमुहाना मंदिर के पास मिला संदिग्ध व्यक्ति

    सूचना के आधार पर एसआईटी टीम ने भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में सघन छापेमारी शुरू की। इसी दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि भुरकुंडा स्थित दुमुहाना मंदिर के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मौजूद है और उसकी गतिविधियां संदिग्ध लग रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दुमुहाना मंदिर के पास तलाशी व छापामारी अभियान शुरू किया गया।

    पुलिस गाड़ी देखते ही अपराधी ने की फायरिंग

    छापेमारी के दौरान वहां मौजूद एक अज्ञात अपराधकर्मी ने पुलिस गाड़ी को देखते ही पुलिस को निशाना बनाकर फायरिंग शुरू कर दी। गोली पतरातू थाना प्रभारी की गाड़ी के शीशे और बंपर में लगी, हालांकि थाना प्रभारी बाल-बाल बच गए।

    जवाबी कार्रवाई में अपराधी के पैर में लगी गोली

    पुलिस ने तत्काल मोर्चा संभालते हुए जवाबी फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में फायरिंग कर रहे अपराधी के दाहिने पैर में गोली लग गई, जिससे वह घायल होकर गिर पड़ा। घायल अपराधी से नाम-पता पूछने पर उसने अपना नाम सनी सिंह, निवासी ग्राम रैलीगढ़ा बताया।

    घायल को मौके पर किया गया प्राथमिक इलाज

    पुलिस ने घायल अपराधी को घटनास्थल पर ही बैंडेज-पट्टी कर प्राथमिक उपचार दिया और तुरंत उसे इलाज के लिए सीसीएल अस्पताल भुरकुंडा भेजा गया।

    घटनास्थल से हथियार और सामान बरामद

    पुलिस ने मुठभेड़ स्थल से कई सामान बरामद किए हैं। मौके पर दो देसी पिस्तौल, एक मोबाइल फोन और एक लेदर बैग गिरा हुआ मिला है।

    इलाके में सुरक्षा बढ़ाई गई

    मुठभेड़ की घटना के बाद भुरकुंडा और पतरातू क्षेत्र में पुलिस सतर्क हो गई है। इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर जांच और छापेमारी तेज कर दी गई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सनी सिंह के साथ अन्य अपराधी भी मौजूद थे या नहीं। एसपी अजय कुमार का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है और जल्द ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : रातू से लापता नाबालिग की बिहार में ह’त्या, गया में बॉडी को किया नष्ट, रिश्तेदार गिरफ्तार

    Encounter between Police and Criminals in Bhurkunda; Sunny Singh injured Member of Rahul Dubey Gang भुरकुंडा में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ राहुल दुबे गैंग का सदस्य सनी सिंह घायल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअसम के चाय बागान मजदूरों के हक की आवाज बनेगा झामुमो : हेमंत सोरेन
    Next Article पलामू में खून का रिश्ता हुआ तार-तार, छोटे भाई ने टांगी से बड़े भाई की हत्या

    Related Posts

    झारखंड

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026
    झारखंड

    रिम्स में डॉक्टरों का हंगामा, 3 महीने से सैलरी अटकी तो सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर

    May 15, 2026
    कोर्ट की खबरें

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026
    Latest Posts

    रांची पुलिसिंग में तबादला, जयदीप बने बुंडू व मनोज ओरमांझी के नए थाना प्रभारी

    May 15, 2026

    रिम्स में डॉक्टरों का हंगामा, 3 महीने से सैलरी अटकी तो सड़क पर उतरे जूनियर डॉक्टर

    May 15, 2026

    टेंडर कमीशन घोटाला : रिटायर्ड इंजीनियर ने कोर्ट में किया सरेंडर, मिली बेल

    May 15, 2026

    बच्चों से जुड़े मामलों में अब और संवेदनशील होगी पुलिस, कार्यशाला में दी गई जानकारी

    May 15, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, परीक्षा विभाग में भेजे गए 5 ग्रेड-3 कर्मचारी

    May 15, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.