Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नीलामी विवाद में लातेहार DMO को झटका, हाईकोर्ट ने कहा- 28 लाख तुरंत चुकाएं
    झारखंड

    नीलामी विवाद में लातेहार DMO को झटका, हाईकोर्ट ने कहा- 28 लाख तुरंत चुकाएं

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हाईकोर्ट
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk : झारखंड हाईकोर्ट ने लातेहार जिले में नीलामी के जरिए बेचे गए वाहन की राशि भुगतान मामले में कड़ा रुख अपनाया है। जस्टिस सुजीत नारायण प्रसाद की खंडपीठ ने अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए जिला खनन पदाधिकारी (DMO) को याचिकाकर्ता को तुरंत 28 लाख रुपये देने का आदेश दिया। अदालत ने साफ कहा कि भुगतान में हुई तकनीकी देरी सामान्य नहीं लगती और इसमें जानबूझकर गड़बड़ी की आशंका है।

    ब्याज चेक से, मूल राशि NEFT से क्यों?

    सुनवाई के दौरान कोर्ट ने इस बात पर सवाल उठाया कि जब ब्याज की राशि चेक से दी गई, तो मूल रकम के लिए अलग तरीका क्यों अपनाया गया। याचिकाकर्ता ‘जेके मिनरल एंड डेवलपर्स’ की ओर से बताया गया कि 28 लाख रुपये NEFT से ट्रांसफर किए गए, लेकिन कंपनी के बजाय प्रोपराइटर का नाम दर्ज होने से राशि सही खाते में नहीं पहुंच सकी। कोर्ट ने इसे गंभीर लापरवाही बताते हुए भुगतान टालने की कोशिश माना।

    लोन वाले वाहन की नीलामी से शुरू हुआ विवाद

    यह मामला उस वाहन की नीलामी से जुड़ा है, जिसे अवैध ढुलाई के आरोप में जब्त किया गया था। याचिकाकर्ता जाफर अली ने वाहन खरीदा, लेकिन बाद में पता चला कि वाहन पहले से लोन पर है और NOC के बिना उसका रजिस्ट्रेशन संभव नहीं है। पहले भी कोर्ट ने निर्देश दिया था कि समस्या हल नहीं होने पर नीलामी राशि लौटाई जाए।

    अगली सुनवाई 6 अप्रैल को, अधिकारी को चेतावनी

    हाईकोर्ट ने 6 अप्रैल को अगली सुनवाई तय की है। साथ ही साफ चेतावनी दी है कि अगर तय समय में भुगतान नहीं किया गया, तो संबंधित अधिकारी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में उपस्थित होना पड़ेगा।

    Also Read : हजारीबाग बलि कांड पर सियासत तेज, झामुमो-आप ने मांगी फांसी, भाजपा से सवाल

    28 lakh payment order auction dispute Jharkhand court contempt Jharkhand government negligence case High Court strict action Jafar Ali case Jharkhand High Court order Jharkhand Latest News Jharkhand legal news JK Mineral Developers Latehar DMO case Latehar news. Latest news mining department Jharkhand NEFT payment issue Today News Trending News vehicle auction dispute
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग बलि कांड पर सियासत तेज, झामुमो-आप ने मांगी फांसी, भाजपा से सवाल
    Next Article 150वीं जयंती पर याद किए गए सरदार पटेल, राज्यपाल बोले- देश की एकता में सबसे बड़ा योगदान

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव पड़ताल : 25 वर्षों में कई समझौते, कुछ को जमीन नहीं मिली, कुछ ने एमओयू के बाद संपर्क तक नहीं किया

    September 22, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : 14वीं JPSC और FRO परीक्षा में लालू यादव की भूमिका पर सीआईडी का बड़ा दावा, 8 लाख का चेक और दूसरे अभ्यर्थी की OMR कॉपी बरामद

    September 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 26 बच्चों की हार्ट सर्जरी का खर्च उठाएगी सरकार, स्वास्थ्य मंत्री बोले- पैसों की कमी से नहीं रुकेगा इलाज

    September 21, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    Johar Live Exclusive : FRO परीक्षा घोटाला : सीआईडी और एफएसएल की जांच में खुलासा, एफआरओ की परीक्षा में धांधली की हुई पुष्टि

    September 21, 2026
    झारखंड

    रांची में सजेगा बिजनेस का सबसे बड़ा मेला : मोरहाबादी में भूमि पूजन के साथ ‘एक्सपो उत्सव 2026’ की तैयारियां शुरू

    September 21, 2026
    Latest Posts

    डीपवॉटर एक्सप्लोरेशन में भारत की बड़ी कामयाबी, महानदी बेसिन में ONGC को मिली गैस

    September 22, 2026

    एशियन गेम्स 2026 में भारत का गोल्डन पंच : विमेंस क्रिकेट टीम ने लगातार दूसरी बार जीता स्वर्ण पदक

    September 22, 2026

    ‘धार्मिक कारणों से वंदे मातरम न गाने वाले व्यक्ति पर कोई आपराधिक कार्रवाई नहीं होनी चाहिए’: सुप्रीम कोर्ट

    September 22, 2026

    जमुई छेड़खानी मामला : मुख्य आरोपी नंदन यादव का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली; अब तक 6 गिरफ्तार

    September 22, 2026

    मुजफ्फरपुर कांड पर भड़के RJD विधायक भाई वीरेंद्र, बोले- समाज तोड़ने और बेटियों की इज्जत लूटने वालों का हो एनकाउंटर

    September 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.