Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»SNMMCH में सफाई पर 20 लाख खर्च, फिर भी ICU के पास बह रहा गंदगी
    झारखंड

    SNMMCH में सफाई पर 20 लाख खर्च, फिर भी ICU के पास बह रहा गंदगी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026Updated:April 4, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    SNMMCH
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dhanbad : धनबाद के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल SNMMCH में एक तरफ दवाओं की किल्लत है, तो दूसरी ओर साफ-सफाई के नाम पर हर महीने लाखों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। सरकार हर माह करीब 20 लाख रुपये सफाई पर खर्च कर रही है, लेकिन अस्पताल की हालत देखकर यह खर्च सवालों के घेरे में है।

     ICU के पास बह रहा गंदा पानी

    अस्पताल के ICU और HDU वार्ड के पास स्थित शौचालय की स्थिति बेहद खराब है। पिछले करीब एक साल से यहां शौचालय का गंदा पानी और मल-मूत्र खुले में बह रहा है। पाइपलाइन कई जगहों से टूटी हुई है, जिससे लगातार गंदगी बाहर गिर रही है और अस्पताल की व्यवस्था की पोल खोल रही है।

    गंदगी छिपाने के लिए ‘जुगाड़’

    सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मरम्मत या सफाई करने की बजाय एजेंसी ने गंदगी को छिपाने का रास्ता अपनाया है। जहां से गंदा पानी बह रहा है, उस जगह को चारों तरफ से ढक दिया गया है, ताकि गंदगी दिखाई न दे। लेकिन हकीकत यह है कि अंदर से गंदगी लगातार फैल रही है।

    संक्रमण का खतरा और दुर्गंध से परेशानी

    ICU और HDU जैसे संवेदनशील वार्ड के पास गंदगी बहने से मरीजों के लिए संक्रमण का बड़ा खतरा बना हुआ है। इसी रास्ते से इमरजेंसी के मरीजों को वार्ड तक ले जाया जाता है, जहां उन्हें तेज दुर्गंध का सामना करना पड़ता है। ऐसे माहौल में इलाज कराना मरीजों के लिए मुश्किल हो रहा है।

    पूरे अस्पताल में बदहाल सफाई व्यवस्था

    केवल ICU ही नहीं, बल्कि OPD, सर्जरी, स्त्री एवं प्रसूति रोग और मेडिसिन विभाग के शौचालयों की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। हालत यह है कि बिना रुमाल या कपड़ा लगाए इन शौचालयों में जाना मुश्किल हो जाता है, फिर भी मजबूरी में मरीजों और उनके परिजनों को इन्हीं का इस्तेमाल करना पड़ता है।

    लोगों ने उठाए सवाल

    स्थानीय लोगों और मरीजों ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए हैं। भोलानाथ (कुसुंडा) का कहना है कि ICU के पास गंदा पानी गिर रहा है और उसे सिर्फ ढक दिया गया है, यह सफाई नहीं बल्कि लापरवाही है। वहीं रविंद्र कुमार (बैंक मोड़) ने कहा कि OPD के शौचालयों में साफ-सफाई नहीं होने से दुर्गंध फैल रही है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ सकता है।

    प्रबंधन का जवाब

    अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि सफाई की लगातार निगरानी की जा रही है। वरीय अस्पताल प्रबंधक डॉ. सीएस सुमन के मुताबिक जहां-जहां कमी पाई जाती है, उसे दूर करने के निर्देश दिए जाते हैं और किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    Also Read : रामगढ़ में ताबड़तोड़ फायरिंग, ओसम मिल्क प्लांट बना निशाना

    cleanliness contract agency Dhanbad hospital news Dhanbad Latest News government hospital condition HDU ward sanitation hospital cleanliness issue hospital maintenance issue ICU hygiene problem infection risk hospital Jharkhand health system Jharkhand Latest News Latest news medical negligence Jharkhand public health crisis India sanitation failure hospital SNMMCH Dhanbad Today News Trending
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleITC में अनियमितता पर टाटा स्टील को बड़ा झटका, 890 करोड़ वसूली का आदेश
    Next Article गिरिडीह की पहाड़ियों में छिपा ‘व्हाइट गोल्ड’! लिथियम सर्वे के बाद तेज हुई खनन की चर्चा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिजाब पहनना मुस्लिम धर्म की अनिवार्य प्रथा नहीं : इलाहाबाद हाईकोर्ट

    August 25, 2026
    Latest Posts

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026

    BPSC TRE-4 की मांगों को लेकर पटना में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, डाकबंगला पर लाठीचार्ज और पथराव

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.