Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»BJP सरकार से त्रस्त चाय बागान श्रमिक, नेहा तिर्की बोलीं- बदलेगी असम की सत्ता
    झारखंड

    BJP सरकार से त्रस्त चाय बागान श्रमिक, नेहा तिर्की बोलीं- बदलेगी असम की सत्ता

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 3, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शिल्पी नेहा तिर्की
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Dibrugarh (Assam) : असम विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है। कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने डिब्रूगढ़ पहुंचीं झारखंड की कृषि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने दावा किया है कि राज्य में इस बार सत्ता परिवर्तन तय है।

    चाय बागान क्षेत्रों में दिखा असंतोष

    नेहा तिर्की ने कहा कि पिछले एक सप्ताह में उन्होंने असम के कई जिलों और चाय बागान इलाकों का दौरा किया है। इस दौरान आम जनता, खासकर चाय बागान श्रमिकों के बीच भारी नाराजगी देखने को मिली। उनके मुताबिक लोग अब एक साफ-सुथरी, पारदर्शी और जवाबदेह सरकार चाहते हैं।

    कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही जनता

    उन्होंने कहा कि लोगों से बातचीत में यह साफ हुआ है कि जनता कांग्रेस को विकल्प के रूप में देख रही है। नेहा तिर्की ने दावा किया कि गौरव गोगोई के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बनने की संभावना मजबूत है।

    BJP सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

    नेहा तिर्की ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले दस वर्षों में सरकार के वादे जमीनी स्तर पर पूरे नहीं हुए।  उन्होंने कहा कि लोगों को विकास के बजाय निराशा और शोषण का सामना करना पड़ा है।

    चाय बागान जमीन के व्यावसायिक उपयोग पर सवाल

    उन्होंने 2022 में असम फिक्सेशन ऑफ सीलिंग ऑन लैंड होल्डिंग एक्ट, 1956 में किए गए संशोधन का जिक्र करते हुए कहा कि चाय बागानों की 10 प्रतिशत जमीन को व्यावसायिक उपयोग के लिए खोल दिया गया।  इससे कई जगहों पर होटल और रिसॉर्ट बनने लगे, जिससे श्रमिकों के विस्थापन और बेरोजगारी की समस्या बढ़ी है।

    जमीन और रोजगार पर उठे सवाल

    नेहा तिर्की ने काजीरंगा और कार्बी आंगलोंग के बीच स्थित हातीखुली टी-एस्टेट का उदाहरण देते हुए कहा कि वहां भी जमीन के व्यावसायिक इस्तेमाल से स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं और आंदोलन कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने दीमाहासव क्षेत्र में आदिवासियों की जमीन उद्योगों को दिए जाने का भी आरोप लगाया।

    चुनाव से पहले पैसे बांटने का आरोप

    उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के समय सरकार योजनाओं के जरिए लोगों के खातों में पैसे डालकर मतदाताओं को प्रभावित करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी को चाय बागान श्रमिकों के खातों में पांच-पांच हजार रुपये डाले गए, जिससे श्रमिकों में यह आशंका है कि यह राशि उनके पीएफ से समायोजित की जा सकती है।

    Also Read : लातेहार में 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद, सड़कों पर उतरे लोग

    Assam Election 2026 Assam politics news BJP Assam News Congress Assam Dibrugarh News election campaign Assam Gaurav Gogoi Karbi Anglong News Kaziranga Tea Estate Land Law Assam 1956 Latest news latest political news Shilpi Neha Tirkey Tea Estate Issue Assam tea garden workers Assam Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार में 18 लोगों पर FIR के विरोध में बाजार बंद, सड़कों पर उतरे लोग
    Next Article ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अस्पताल में बवाल; 6 लाख मुआवजा देकर मामला शांत

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.