Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए खास पहल, सदर अस्पताल में लगेगा शिविर
    झारखंड

    जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए खास पहल, सदर अस्पताल में लगेगा शिविर

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हृदय रोग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : जन्मजात हृदय रोग से जूझ रहे बच्चों के लिए राहत भरी खबर है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड की पहल पर 10 और 11 अप्रैल 2026 को रांची के सदर अस्पताल में दो दिवसीय विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया जा रहा है। इस कैंप में बच्चों की जांच से लेकर जरूरत पड़ने पर ऑपरेशन तक की सुविधा मुफ्त दी जाएगी।

    विशेषज्ञ डॉक्टर करेंगे जांच

    इस शिविर में अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि के विशेषज्ञ डॉक्टर मौजूद रहेंगे। बच्चों की दिल से जुड़ी जांच की जाएगी और ईको टेस्ट भी किया जाएगा, ताकि बीमारी की सही स्थिति का पता चल सके।

    जरूरत पड़ने पर होगा मुफ्त ऑपरेशन

    जांच के बाद जिन बच्चों में सर्जरी की जरूरत होगी, उनका ऑपरेशन भी मुफ्त में कराया जाएगा। इसके लिए बच्चों को अमृता हॉस्पिटल, कोच्चि भेजा जाएगा, जहां पूरी इलाज की व्यवस्था की गई है।

    राज्यभर से बच्चों को लाने की तैयारी

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने सभी जिलों के सिविल सर्जनों को निर्देश दिया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों से ऐसे बच्चों की पहचान कर सूची जल्द भेजें। खासकर ग्रामीण इलाकों में इसका प्रचार-प्रसार करने पर जोर दिया गया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद परिवार इस सुविधा का लाभ उठा सकें।

    समन्वय के लिए अधिकारी तैनात

    इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए राज्य स्तर पर समन्वय की जिम्मेदारी तय की गई है। राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के समन्वयक मुकेश कुमार और अमृता हॉस्पिटल के प्रतिनिधि आदित्य कुमार इस काम को देखेंगे।

    लोगों से अपील

    राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के आईईसी नोडल पदाधिकारी डॉ. राहुल किशोर सिंह ने लोगों से अपील की है कि जिन बच्चों को दिल की बीमारी है, उनके अभिभावक जल्द से जल्द अपने नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र या सदर अस्पताल से संपर्क करें।

    जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग की अपील

    नगर निकाय और पंचायत प्रतिनिधियों से भी कहा गया है कि वे अपने इलाके में इस शिविर की जानकारी फैलाएं, ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा इस सुविधा से वंचित न रहे।

    Amrita Hospital Kochi child heart checkup camp congenital heart disease children free heart surgery India free medical camp Jharkhand Jharkhand Health Camp Jharkhand Latest News Latest news NHM Jharkhand pediatric cardiology camp Ranchi Health News Ranchi Sadar Hospital Rashtriya Bal Swasthya Karyakram Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू पुलिस ने अपहरण की बड़ी साजिश को किया नाकाम, 8 अपराधी गिरफ्तार व हथियार जब्त
    Next Article राउरकेला में महिला नक्सली का सरेंडर, झारखंड की 19 साल की मोंगदी होनहागा ने छोड़ा संगठन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC घेराव के बाद कांग्रेस कार्यालय का भी घेराव करेगी भाजपा : आदित्य साहू

    July 22, 2026
    क्राइम

    IPS राकेश रंजन की रणनीति के आगे अपराधी फेल, गंभीर अपराधों में बड़ी कमी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.