Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अस्मिता योगासन लीग में झारखंड की बेटियों का कमाल, आकांक्षा-पम्मी ने जीता रजत
    झारखंड

    अस्मिता योगासन लीग में झारखंड की बेटियों का कमाल, आकांक्षा-पम्मी ने जीता रजत

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi/New Delhi : झारखंड की बेटियों ने एक बार फिर राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का दम दिखाया है। नई दिल्ली के आनंद धाम आश्रम, बक्करवाला में आयोजित अस्मिता योगासन महिला लीग (नेशनल) 2025-26 में राज्य की खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पदक और सम्मान दोनों हासिल किए।

    आर्टिस्टिक पेयर में रजत पदक, ₹24 हजार का पुरस्कार

    18 वर्ष से ऊपर के आयु वर्ग में झारखंड की आकांक्षा कुमारी और पम्मी कुमारी की जोड़ी ने बेहतरीन तालमेल और संतुलन का प्रदर्शन करते हुए 90.18 अंक हासिल किए। इस प्रदर्शन के साथ दोनों ने राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।
    इस उपलब्धि पर उन्हें ₹24,000 की नकद राशि से भी सम्मानित किया जाएगा।

    ग्रुप इवेंट में भी दिखा दम

    आर्टिस्टिक ग्रुप स्पर्धा में झारखंड की टीम ने कड़े मुकाबले के बीच 92.84 अंक हासिल कर चौथा स्थान प्राप्त किया। इस टीम में पम्मी कुमारी, आकांक्षा कुमारी, अनुपा किंडो, निधि कुमारी और कोमल राय शामिल रहीं। वहीं, कशक कच्छप और माही कुमारी की जोड़ी ने भी अच्छा प्रदर्शन करते हुए पांचवां स्थान हासिल किया।

    पदाधिकारियों ने जताया गर्व

    झारखंड योगासन खेल संघ के पदाधिकारियों ने इस सफलता पर खुशी जताई है। संघ के अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि बेटियों ने राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का शानदार प्रदर्शन कर राज्य का नाम रोशन किया है। मुख्य सलाहकार बिपिन पांडेय, सचिव चंदू कुमार, कोषाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह और संयुक्त सचिव मलय डे ने खिलाड़ियों की मेहनत की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।

    बधाइयों का सिलसिला जारी

    खिलाड़ियों की इस सफलता पर रांची जिला अध्यक्ष डॉ. संतोषी साहू, संतोष शर्मा, बृजेश सिंह, कुणाल कुमार, जिला सचिव डॉ. एस.के. घोषाल समेत कई गणमान्य लोगों ने बधाई दी।

    Also Read : झारखंड शराब घोटाले पर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की उठाई मांग

    Akanksha Kumari Artistic Pair Yogasan Asmita Yogasan League Indian Sports News Jharkhand players Jharkhand Yogasan National Yogasan League 2026 Pammi Kumari ranchi news Sports News Jharkhand Women Yogasan League Yogasan Championship Yogasan Comp Yogasan India Yogasan Silver Medal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड शराब घोटाले पर सियासत तेज, बाबूलाल मरांडी ने CBI जांच की उठाई मांग
    Next Article पाकुड़ में सोलर क्रांति की तैयारी, 10 गांवों में होगी प्रतियोगिता, विजेता को ₹1 करोड़ का इनाम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी अध्यक्ष का इस्तीफा राज्यपाल ने किया मंजूर

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC मामले में आज दर्ज होगी FIR, 8 आरोपियों से CID की पूछताछ जारी

    July 22, 2026
    Latest Posts

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026

    हजारीबाग: टीबी से जंग में पोषण का संबल, 80 मरीजों को मिली आहार किट

    July 22, 2026

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026

    ओडिशा: PVTGs समुदायों में स्वास्थ्य संकट, हर सातवां वयस्क हाई BP, आधी महिलाएं एनीमिया पीड़ित

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.