Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह में आज झामुमो का 53वां स्थापना दिवस, CM हेमंत सोरेन देंगे संदेश
    झारखंड

    गिरिडीह में आज झामुमो का 53वां स्थापना दिवस, CM हेमंत सोरेन देंगे संदेश

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 30, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हेमंत सोरेन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Giridih : गिरिडीह शहर आज पूरी तरह सजा हुआ नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा का 53वां स्थापना दिवस सोमवार को झंडा मैदान में मनाया जा रहा है। इसे लेकर पार्टी की ओर से जोरदार तैयारी की गई है। झंडा मैदान में बड़ा और आकर्षक पंडाल बनाया गया है। वहीं शहर के मुख्य रास्तों पर जगह-जगह तोरणद्वार लगाए गए हैं। बैनर, पोस्टर और होर्डिंग से पूरा इलाका पार्टी के रंग में रंगा दिख रहा है। 

    सीएम हेमंत सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    इस कार्यक्रम की खास बात यह है कि इसमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। उनके अलावा नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, गांडेय विधायक कल्पना मुर्मू समेत कई मंत्री, सांसद और विधायक भी मौजूद रहेंगे। पार्टी के बड़े नेताओं की मौजूदगी से कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह देखा जा रहा है।

    गांव से शहर तक से उमड़ेगा जनसैलाब

    स्थापना दिवस को लेकर सिर्फ शहर ही नहीं, गांवों में भी काफी उत्साह है। पार्टी नेताओं का कहना है कि पूरे जिले से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कार्यक्रम में पहुंचेंगे। ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ शहरी क्षेत्र से भी लोग शामिल होंगे। हाल के दिनों में शहरों में भी झामुमो का जनाधार बढ़ा है, ऐसे में इस बार भीड़ और ज्यादा रहने की उम्मीद है।

    इस बार कई मायनों में खास है आयोजन

    इस बार का स्थापना दिवस समारोह कई वजहों से खास माना जा रहा है। पहली बार यह कार्यक्रम 30 मार्च को आयोजित हो रहा है, जबकि हर साल इसे 4 मार्च को मनाया जाता था। इस बार होली के कारण तारीख में बदलाव किया गया है। वहीं पहली बार दिशोम गुरु शिबू सोरेन की गैरमौजूदगी में यह आयोजन हो रहा है। इसके अलावा इस बार सांस्कृतिक कार्यक्रम भी नहीं रखा गया है।

    मेयर और डिप्टी मेयर भी रहेंगे मौजूद

    इस बार कार्यक्रम में शहर के मेयर और उप मेयर भी शामिल होंगे, जो इसे और खास बना रहा है। पार्टी इसे अपने बढ़ते शहरी जनाधार से जोड़कर भी देख रही है।

    नेताओं ने लिया तैयारी का जायजा

    रविवार को नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू खुद झंडा मैदान पहुंचे और तैयारी का जायजा लिया। उन्होंने मंच, पंडाल और अन्य व्यवस्थाओं को देखा और जहां कमी दिखी, उसे तुरंत दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मेयर प्रमिला मेहरा, उप मेयर सुमित कुमार समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह

    झामुमो नेताओं का कहना है कि इस बार का स्थापना दिवस सिर्फ एक समारोह नहीं, बल्कि संगठन की ताकत दिखाने का मौका है। पार्टी को उम्मीद है कि झंडा मैदान में बड़ी संख्या में लोग जुटेंगे और यह आयोजन यादगार बनेगा।

    Also Read : वायरल वीडियो पर गिरी गाज, धनबाद में महिला थानेदार को SSP ने किया सस्पेंड
    Breaking news Giridih news Hemant Soren Event Jharkhand Mukti Morcha Jharkhand Politics JMM Foundation Day JMM Giridih Latest news Political Rally Jharkhand Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleवायरल वीडियो पर गिरी गाज, धनबाद में महिला थानेदार को SSP ने किया सस्पेंड
    Next Article हजारीबाग दरिंदगी के विरोध में विष्णुगढ़ बंद, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    क्राइम

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026
    झारखंड

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC परीक्षा विवाद: रघुवर दास और बाबूलाल मरांडी का हेमंत सरकार पर हमला, CBI जांच की मांग

    July 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः लोकसभा में थे रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, थाने में हो गया एफआईआर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026

    प्रल्हाद जोशी को मिली शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी, धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मंजूर

    July 25, 2026

    JPSC परीक्षा अनियमितता मामला: दो और गिरफ्तार, OMR शीट में हेरफेर के आरोपों की जांच तेज

    July 25, 2026

    श्रावणी मेला 2026: नहीं मिलेगा VIP दर्शन, क्यूआर कोड से कर सकेंगे शिकायत

    July 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.