Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»अनगड़ा में तेज रफ्तार ट्रक का तांडव, बाइक सवार दो भाइयों को कुचल डाला
    झारखंड

    अनगड़ा में तेज रफ्तार ट्रक का तांडव, बाइक सवार दो भाइयों को कुचल डाला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 29, 2026Updated:March 29, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सड़क हादसा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची के अनगड़ा इलाके में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। बाइक से अपने गांव लौट रहे दो भाइयों को एक अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

    चमघाटी के पास हुआ भीषण एक्सीडेंट

    यह हादसा अनगड़ा थाना क्षेत्र के चमघाटी के पास हुआ। मृतकों की पहचान नवाडीह निवासी प्रभात महतो और अनिल महतो के रूप में हुई है, जो रिश्ते में चचेरे भाई थे। स्थानीय लोगों के मुताबिक, दोनों बाइक से घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

    ब्रेक फेल होने की आशंका

    ग्रामीणों ने बताया कि ट्रक काफी तेज गति में था और अचानक ब्रेक फेल हो गया। इसी वजह से चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख पाया और यह हादसा हो गया। हादसा इतना भीषण था कि ट्रक का पहिया निकलकर दूर जा गिरा और ट्रक सड़क से नीचे उतर गया।

    मौके पर ही दोनों की मौत

    टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

    पुलिस ने शुरू की जांच

    सूचना मिलते ही अनगड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को अपने कब्जे में ले लिया। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया गया है। सिल्ली डीएसपी अनुज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई की जाएगी।

    घर में मचा कोहराम

    जैसे ही दोनों भाइयों की मौत की खबर उनके घर पहुंची, परिवार में कोहराम मच गया। परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गांव में भी मातम का माहौल है और लोग इस हादसे से स्तब्ध हैं।

    Also Read : घरेलू गैस की कालाबाजारी पर नकेल, रांची में प्रशासन की छापेमारी

    Angara police Angara Ranchi Bike Accident Ranchi Fatal Road Accident India High Speed Truck Accident jharkhand crime news Local News Jharkhand News Samv Ranchi Accident News Ranchi Breaking News RIMS Ranchi Road accident Jharkhand Road Safety Issue Silli DSP Anuj Truck Accident Ranchi Two Brothers Death
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में गैस कालाबाजारी का अड्डा बेनकाब, दर्जनों सिलेंडर और मशीन बरामद
    Next Article पति ने शादी में डांस नहीं किया बंद, तो नाराज पत्नी ने खाया जहर… इलाज के दौरान मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.