Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»उपराष्ट्रपति ने उलिहातू में बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- उनका जीवन आज भी देता है प्रेरणा
    जोहार ब्रेकिंग

    उपराष्ट्रपति ने उलिहातू में बिरसा मुंडा को किया नमन, बोले- उनका जीवन आज भी देता है प्रेरणा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 28, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपराष्ट्रपति
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : देश के उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन शनिवार को झारखंड के खूंटी जिले स्थित उलिहातू गांव पहुंचे। यहां उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें देश का महान स्वतंत्रता सेनानी बताते हुए उनके योगदान को याद किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति का पद संभालने के बाद एक बार फिर उलिहातू आना उनके लिए बेहद भावुक और खास क्षण है। उन्होंने कहा कि बिरसा मुंडा का जीवन, संघर्ष और बलिदान आज भी पीढ़ियों को प्रेरित करता है। उन्होंने याद किया कि जब उन्होंने झारखंड के राज्यपाल के रूप में शपथ ली थी, उसी दिन वह उलिहातू आए थे और वह अनुभव आज भी उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को “जनजातीय गौरव दिवस” के रूप में मनाने का निर्णय देश के लिए गर्व का विषय है। इससे जनजातीय समाज की विरासत और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

    उपराष्ट्रपति ने यह भी बताया कि उन्हें खूंटी में प्रधानमंत्री के साथ उस कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला था, जहां पीएम-जनमन योजना की घोषणा की गई थी। यह योजना विशेष रूप से कमजोर जनजातीय समुदायों के संरक्षण और सशक्तिकरण के लिए बनाई गई है। उन्होंने कहा कि एक ओर जहां देश जनजातीय स्वतंत्रता सेनानियों की विरासत को सम्मान दे रहा है, वहीं दूसरी ओर जनजातीय समाज को सशक्त बनाने की दिशा में भी लगातार काम हो रहा है। यही प्रयास भगवान बिरसा मुंडा के उस संघर्ष और सपने को साकार करने की दिशा में अहम कदम है, जिसमें उन्होंने जनजातीय समाज के अधिकार और सम्मान के लिए लड़ाई लड़ी थी। इस दौरान स्थानीय प्रशासन के अधिकारी और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान माहौल श्रद्धा और गर्व से भरा रहा।

    Also Read : उलिहातू पहुंचे उपराष्ट्रपति, बिरसा मुंडा की जन्मस्थली पर अर्पित की श्रद्धांजलि

    stating: "His life continues to inspire even today." The Vice President paid homage to Birsa Munda in Ulihatu उपराष्ट्रपति ने उलिहातू में बिरसा मुंडा को किया नमन बोले- उनका जीवन आज भी देता है प्रेरणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगुमला में शिक्षा विभाग में बड़ा घोटाला! बिना यूनिफॉर्म बांटे जारी कर दिया पैसा
    Next Article हजारीबाग, खूंटी और सिमडेगा के गोदाम किराए पर लेगा बिहार भंडार निगम

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026
    क्राइम

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    JPSC / JSSC

    जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म मंच के दावों के उलट हाईकोर्ट में सीनियर एएजी अच्युत केशव ने रखा था सरकार का पक्ष

    August 21, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द करने के फैसले पर हाईकोर्ट की रोक, 1,932 चयनित अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, 15 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

    August 21, 2026

    झारखंड : जेएसएससी सीजीएल रद्द होने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंचे 1,932 चयनित अभ्यर्थी, जल्द आ सकता है फैसला

    August 21, 2026

    बिस्मिल्लाह खां पुण्यतिथि : जिस उस्ताद की शहनाई पर दुनिया झूमी, आज उसी की निशानियां खामोशी में दम तोड़ रहीं

    August 21, 2026

    क्या टीडीपीएल को सीबीआई जांच से बचाने के लिए यूपी की योगी सरकार सुप्रीम कोर्ट तक गई थी?

    August 21, 2026

    सिर्फ हमला करना रेप की कोशिश नहीं है: झारखंड हाईकोर्ट

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.