Bokaro : बोकारो प्रक्षेत्र में संगठित अपराध पर नकेल कसने के लिए आईजी सुनील भास्कर के निर्देश पर 22 और 23 मार्च 2026 को विशेष समकालीन अभियान चलाया गया। इस अभियान का मकसद इलाके में सक्रिय गिरोहों की गतिविधियों पर नजर रखना और उनकी वर्तमान स्थिति की पूरी जानकारी जुटाना था।
सरगना से लेकर सदस्यों तक की जांच
अभियान के दौरान विभिन्न जिलों में सक्रिय संगठित गिरोहों के 20 सरगना और 218 सदस्यों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने इनके पुराने रिकॉर्ड, वर्तमान गतिविधि और लोकेशन की जानकारी इकट्ठा की।
कौन कहां है, पुलिस ने तैयार किया पूरा डेटा
जांच में सामने आया कि…
- 69 अपराधी फिलहाल जेल में बंद हैं
- 111 जमानत पर बाहर हैं
- 28 फरार चल रहे हैं
- 2 की मृत्यु हो चुकी है
इस पूरी प्रक्रिया के बाद पुलिस ने अपराधियों की स्थिति का अपडेटेड रिकॉर्ड तैयार कर लिया है।
कई के खिलाफ डोसियर और निगरानी प्रस्ताव
अभियान के दौरान पुलिस ने आगे की कार्रवाई भी शुरू कर दी है।
- 49 अपराधियों के खिलाफ डोसियर खोला गया है
- 64 के खिलाफ निगरानी का प्रस्ताव भेजा गया है
- 6 अपराधियों पर थाना स्तर से नजर रखी जा रही है
- 1 के खिलाफ सीसीए के तहत कार्रवाई का प्रस्ताव भेजा गया है
अपराध पर नियंत्रण के लिए सख्ती जारी
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे। खासकर जमानत पर बाहर और फरार अपराधियों पर नजर रखी जा रही है। जरूरत पड़ने पर इनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
Also Read : रामनवमी पर रांची पुलिस की अपील : नियमों का करें पालन, शांति-सौहार्द से मनायें पर्व


