Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप
    जोहार ब्रेकिंग

    साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 26, 2026Updated:March 26, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साहिबगंज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahebganj : साहिबगंज जिले के सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह धमकी ईमेल के जरिए दी गई थी। जैसे ही इसकी जानकारी मिली, कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। धमकी की खबर मिलते ही प्रशासन ने तुरंत कार्रवाई करते हुए पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया। कोर्ट में मौजूद वकील, कर्मचारी और आम लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके साथ ही पूरे इलाके को सुरक्षा घेरे में ले लिया गया। सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार सिंह भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। देखते ही देखते पूरा कोर्ट परिसर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। सुरक्षा व्यवस्था इतनी सख्त कर दी गई कि परिसर के अंदर और बाहर हर कुछ दूरी पर पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई। एसपी अमित कुमार साहिबगंज कोर्ट और राजमहल कोर्ट दोनों पर खुद नजर बनाएं हुए हैं।

    बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड ने की जांच

    धमकी की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीमों ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के हर कोने, झाड़ियों और संदिग्ध जगहों की बारीकी से जांच की। फिलहाल शुरुआती जांच में कोई भी विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है, जिससे प्रशासन ने राहत की सांस ली है। हालांकि एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था अभी भी कड़ी रखी गई है। साइबर टीम की मदद से ईमेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपी की पहचान कर ली जाएगी।

    Also Read : बंद घर में ताला तोड़कर सेंधमारी, करीब 2 लाख का सामान ले उड़े चोर

    Threat to Bomb Sahibganj Civil Court; Panic Ensues Upon Receipt of Email ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप साहिबगंज साहिबगंज सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर में ताला तोड़कर सेंधमारी, करीब 2 लाख का सामान ले उड़े चोर
    Next Article रांची के पिस्का मोड़ बैंक कॉलोनी में मा’रपीट और हवाई फा’यरिंग, पुलिस जुटी जांच में

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026
    Latest Posts

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    सरला भट्ट : जिस नर्स की ची’खें घाटी में गूंजती रही… 36 साल बाद इंसाफ की दस्तक

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.