Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चक्रधरपुर रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल, कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित
    झारखंड

    चक्रधरपुर रेलखंड पर मालगाड़ी डिरेल, कई ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित

    Team JoharBy Team JoharMarch 24, 2026Updated:March 24, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मालगाड़ी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : झारखंड के चक्रधरपुर रेल मंडल में बड़ा रेल हादसा हो गया। मुर्गामहादेव रोड स्टेशन के पास कोयले से लदी मालगाड़ी के दो डिब्बे अचानक पटरी से उतर गए। घटना करीब दोपहर 12 बजे की है। हादसे के बाद देवझर–बांसपानी रेलखंड की अप और डाउन दोनों लाइन पूरी तरह जाम हो गईं, जिससे कई ट्रेनों की आवाजाही ठप हो गई।

    वंदे भारत समेत कई ट्रेनें बीच रास्ते में फंसी

    हादसे का असर कई महत्वपूर्ण ट्रेनों पर पड़ा। खुर्दा रोड–टाटा वंदे भारत एक्सप्रेस को बांसपानी स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। वहीं पुरी–बड़बिल इंटरसिटी ट्रेन बीच रास्ते में फंसी रही। विशाखापट्टनम एक्सप्रेस को टाटानगर स्टेशन पर ही रोक दिया गया। तेज गर्मी में फंसे यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

    टाटा–गुवा ट्रेन रद्द, कई ट्रेनों का रूट प्रभावित

    मालगाड़ी के बेपटरी होने के बाद टाटा–गुवा मेमू ट्रेन (68003/68004) को पूरी तरह रद्द कर दिया गया। इसके अलावा कई ट्रेनों को बीच रास्ते से ही लौटा दिया गया या उनके रूट में बदलाव करना पड़ा।

    कई ट्रेनें शॉर्ट टर्मिनेट, कुछ सेवाएं आंशिक रद्द

    • 18416 पुरी–बड़बिल एक्सप्रेस को जरुली में ही यात्रा समाप्त करनी पड़ी
    • 18415 बड़बिल–पुरी एक्सप्रेस देवझर में ही रोक दी गई
    • 12021 हावड़ा–बड़बिल जनशताब्दी को टाटानगर में शॉर्ट टर्मिनेट किया गया
    • 12022 बड़बिल–हावड़ा एक्सप्रेस टाटा से ही वापस भेज दी गई
    • 20892 पुरी–टाटा वंदे भारत को बांसपानी में ही रोक दिया गया
    • 20891 टाटा–ब्रह्मपुर ट्रेन को रीशेड्यूल कर शाम 8:20 बजे किया गया

     राहत कार्य तेज, भारी क्रेन और एक्सीडेंट ट्रेन पहुंची

    हादसे की सूचना मिलते ही रेलवे प्रशासन अलर्ट हो गया। चक्रधरपुर से 140 टन की भारी क्रेन और डांगुवापोसी से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन को तुरंत मौके पर भेजा गया। चूंकि मालगाड़ी कोयले से लदी हुई है, इसलिए बेपटरी डिब्बों को वापस पटरी पर लाने में काफी दिक्कत हो रही है। राहत और मरम्मत का काम युद्धस्तर पर जारी है।

    सबसे व्यस्त रूट पर पड़ा असर

    देवझर–बांसपानी रेलखंड इस क्षेत्र का सबसे व्यस्त मालवाहक रूट माना जाता है, जहां से बड़ी संख्या में लौह-अयस्क और कोयले की ढुलाई होती है। ऐसे में इस लाइन के बाधित होने से रेलवे के माल लदान पर भी असर पड़ने की संभावना है।

    यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

    रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि सफर से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इस रूट पर फिलहाल स्थिति सामान्य होने में समय लग सकता है।

    Also Read : रांची रेल मंडल में बड़ा बदलाव, 31 मार्च तक कई ट्रेनों का रूट बदला

    Banspani Rail Section Chakradharpur Rail Division goods train derailment Indian Railways News Janshatabdi Affected Jharkhand Train Accident Latest Railway Update Murgamahadev Station Incident Railway Accident India Tatanagar Railway News Train Cancelled News Train Delay Update Train Disruption Vande Bharat Affected
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची रेल मंडल में बड़ा बदलाव, 31 मार्च तक कई ट्रेनों का रूट बदला
    Next Article महुआ चुनने गई महिला की निर्मम ह’त्या, टांगी से गला काटा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अब सिर्फ ISRO नहीं… प्राइवेट कंपनी ने भी अंतरिक्ष में उड़ाया भारत का रॉकेट

    July 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.