Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»बंद घर का ताला तोड़ उड़ा लिया था 15 लाख का माल, चढ़ा पुलिस के हत्थे
    जमशेदपुर

    बंद घर का ताला तोड़ उड़ा लिया था 15 लाख का माल, चढ़ा पुलिस के हत्थे

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMarch 22, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित ट्यूब कॉलोनी में हुई बड़ी चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है और उसके पास से करीब 15 लाख रुपये के कीमती गहने बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिरसानगर निवासी विक्की लोहार उर्फ बोंडा के रूप में हुई है। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर चोरी के जेवरात बरामद कर लिए हैं।

    घर बंद होने का उठाया फायदा

    मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी फैज अहमद ने बताया कि ट्यूब कॉलोनी के क्वार्टर नंबर डीएस-49 निवासी अभय कुमार 7 मार्च को अपने परिवार के साथ शहर से बाहर गए थे। इस दौरान उनका घर बंद था। 19 मार्च को जब वे वापस लौटे तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी से गहने समेत अन्य सामान गायब थे। इसके बाद उन्होंने तुरंत सिदगोड़ा थाना में चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

    तकनीकी जांच से आरोपी तक पहुंची पुलिस

    शिकायत मिलते ही पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्य और स्थानीय सूचना के आधार पर संदिग्ध विक्की लोहार को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने चोरी की बात कबूल कर ली। इसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी किए गए गहनों को बरामद कर लिया गया।

    अन्य पहलुओं की जांच जारी

    पुलिस का कहना है कि मामले में यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी अकेले शामिल था या इसमें किसी और की भी भूमिका है। फिलहाल आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर छोड़कर बाहर जाने के दौरान सुरक्षा के जरूरी इंतजाम जरूर करें, ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

    Also Read : टाटा मैजिक ने बाइक को मा’री टक्कर, भाजपा नेता की पत्नी की मौ’त

    Broke the lock of a locked house and stole valuables worth ₹15 lakh; nabbed by the police. चढ़ा पुलिस के हत्थे पुलिस बंद घर का ताला तोड़ उड़ा लिया था 15 लाख का माल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा में कांग्रेस का 10 दिवसीय शिविर शुरू, 31 मार्च को आएंगे राहुल गांधी
    Next Article मधुमक्खियों से बचने के चक्कर में डैम में कूदा युवक, डूबने से मौ’त

    Related Posts

    झारखंड

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026
    Latest Posts

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    NEET UG री-एग्जाम को लेकर झारखंड में हाई अलर्ट, कड़े निर्देश जारी

    June 19, 2026

    झारखंड : आरजेडी-कांग्रेस में सिर फुटव्वल, कौन किसको दे रहा गिरेबान में झांकने की नसीहत

    June 19, 2026

    बिहार : दो और IAS निशाने पर, जानिए किस पर कसा शिकंजा

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.