Jamshedpur : जमशेदपुर के कोवाली थाना क्षेत्र के कोवाली गांव में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में भाजपा एसटी मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य खेलाराम बेसरा की पत्नी रिंती महाली की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। मिली जानकारी के अनुसार, खेलाराम बेसरा अपनी पत्नी रिंती महाली के साथ मोटरसाइकिल से कोवाली से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान कोवाली बाजार के पास हरिणा में आयोजित सरहुल कार्यक्रम से लौट रही एक टाटा मैजिक वाहन ने पीछे से उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिंती महाली बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत मानवता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए जमशेदपुर सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोवाली थाना प्रभारी मुकेश कुमार साव मौके पर पहुंचे और त्वरित कार्रवाई करते हुए दुर्घटनाग्रस्त टाटा मैजिक वाहन को जब्त कर लिया। पुलिस ने वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, इस हादसे के बाद मृतका के परिवार और आसपास के लोगों में गहरा दुख देखा जा रहा है।
Also Read : सरकारी जिम्मेदारी के बीच आस्था : डीसी कंचन सिंह ने नहाय-खाय के साथ शुरू किया चैती छठ व्रत

